कैथल, 06 मार्च: विदेश भेजने के सब्जबाग दिखाकर लाखों रुपए ठगी करने के मामले में आरोपी गांव सिणद निवासी राम करण उर्फ काला को गिरफ्तार किया है। इकनॉमिक सैल के एएसआई महेंद्र सिंह की टीम द्वारा आरोपी को गांव सिणंद से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि गांव पापसर निवासी हरपाल सिंह की शिकायत अनुसार गांव सिणंद निवासी कर्ण युवाओं को विदेश भेजने का काम करता है। जनवरी 2024 में कर्ण उनके गांव आया था। आरोपी ने कहा कि वह विद्यार्थियों का वीजा लगवाकर ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, कनाडा, जर्मनी आदि देशों में भेजता है। उसे अपने मोबाइल पर लोगों को विदेश भेजने की फोटो दिखाकर अपनी बातों में फंसा लिया। आरोपी ने उसे विदेश भेजने का झांसा दिया। उसने अपने भाई कुलदीप को विदेश भेजने की इच्छा जताई तो आरोपी ने शुरूआत में 1.50 लाख रुपए मांगे। कुछ दिनों बाद उनसे तीन लाख रुपए और ले लिए। इसके बाद आरोपी विदेश भेजने के नाम पर लारे लगाता रहा और 8 महीने तक नहीं भेजा। जब रुपए व कागजात वापस मांगे तो गाली देने लगा। उसे छेड़छाड़ के झूठे केस में भी फंसाने की धमकी दी। जिस बारे थाना सीवन में मामला दर्ज किया गया। आरोपी का वीरवार को अदालत में पेश करके व्यापक पूछताछ के लिए 3 दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया।
विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपए ठगी मामले में इकनॉमिक सैल द्वारा आरोपी गिरफ्तार
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on किसानों ने दी चेतावनी: डल्लेवाल के आमरण अनशन के 26वें दिन बोले- अगर उन्हें उठाया तो खून-खराबा होगा..


