Monday, June 16, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशविद्यार्थियों की काबलियत व प्रतिभा पर हम सभी को गर्व : विजेंद्र...

विद्यार्थियों की काबलियत व प्रतिभा पर हम सभी को गर्व : विजेंद्र मैहल

श्री कृष्ण कृपा ट्रस्ट ने 10वीं एवं 12वीं के अव्वल विद्यार्थियों को किया सम्मनित

इंडिया गौरव ब्यूरो ढांड, 28 मई । हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री कृष्ण कृपा सेवा ट्रस्ट रजि. ढांड ने गांव के सभी स्कूलों के कक्षा 10वीं एवं 12वीं के उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं के सम्मान में कुरुक्षेत्र रोड बाईपास पर स्थित अग्रवाल कालोनी में अग्रवाल भवन में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विद्यार्थियों और उनके साथ आए सभी अध्यापकों को सम्मानित किया गया। सर्व प्रथम ट्रस्ट की सभी महिला सदस्यों ने गीता का पाठ करके समारोह का शुभारंभ किया। मंच संचालन का कार्य मास्टर रोशन लाल पंवार ने बखूभी निभाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा ढांड मंडल अध्यक्ष विजेंद्र मैहला जडौला ने शिरकत की और ट्रस्ट को अपने निजी कोष से 11000 नगद प्रदान किए। इस मौके पर भाजपा नेता विजेंद्र मैहला ने कहा कि बच्चों की काबलियत पर हम सभी को गर्व है और आज विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा के दम पर सफलता के झंडे लहरा रहे है। बच्चे इसी प्रकार शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ते हुए देश, प्रदेश, जिला, गांव व अभिभावकों का नाम रोशन करते रहे। मुख्यातिथि ने सभी बच्चों और उनके अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि बच्चों की शिक्षा में किसी प्रकार की कोई समस्या आती है तो उसका निदान किया जाऐगा। बच्चों की शिक्षा प्रणाली में में किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। विजेंद्र मैहला ने ट्रस्ट की प्रशंसा करते हुए कहा कि ट्रस्ट द्वारा किए गए सामाजिक एवं धार्मिक कार्य बहुत ही अच्छे हैं उनकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है। ट्रस्ट प्रधान एवं पदाधिकारियों द्वारा मुख्यातिथि भाजपा ढांड मंडल अध्यक्ष विजेंद्र मैहला जडौला को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ट्रस्ट द्वारा सभी स्कूल के टीचरों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान लाला कृष्ण कुमार गर्ग ने भी ट्रस्ट को 5100 की सहायता राशि, वेद प्रकाश शर्मा और सुभाष जागड़ा ने भी 2100. 2100 नकद प्रदान किए। गांव के सभी स्कूलों के लगभग 66 बच्चों को ट्रस्ट द्वारा ट्रॉफी और सर्टिफिकेट्स प्रदान कर सम्मानित किया गया। ट्रस्ट द्वारा सब बच्चों उनके अभिभावक टीचरों अध्यापकों आदि के लिए दोपहर के भोजन की व्यवस्था की गई थी। इस मौके पर ढांड ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद गर्ग उपाध्यक्ष पहल सिंह गोरसी, रमेश मैहला रमेश सैनी,श्याम लाल शर्मा, मा. गुरुदेव पंवार, शमशेर मैहला, सुशील गोयल, सुभाष जागड़ा, मास्टर रोशन लाल पंवार,पवन गर्ग, नीलम गर्ग, आरती गर्ग, पूनम बंसल, पूजा गर्ग, नीलम मैहला, रेखा गर्ग, नीतू शर्मा आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments