Sunday, December 7, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशविधायक सतपाल जांबा ने की पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार से शिष्टाचार...

विधायक सतपाल जांबा ने की पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार से शिष्टाचार भेंटवार्ता

पूंडरी विधानसभा क्षेत्र की जनता की सेवा करना मेरा परम धर्म : सतपाल जांबा..

इंडिया गौरव ब्यूरो  कैथल 27 मई । आज चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सचिवालय में हरियाणा सरकार के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार से हलका पूंडरी विधायक सतपाल जांबा ने शिष्टाचार भेंटवार्ता की। इस अवसर पर विधायक सतपाल जांबा ने पंचायत मंत्री से अपने विधानसभा क्षेत्र पूंडरी से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा की और मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने विधायक जांबा को हलके के चहुंमुखी विकास के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक सतपाल जांबा ने कहा कि पूंडरी क्षेत्र के विकास हेतु राज्य सरकार के साथ मिलकर निरंतर प्रयासरत रहूंगा। पंचायत मंत्री के साथ भेंटवार्ता के दौरान उन्होंने हलके में ग्रामीण, शहरी सडक़ों के निर्माण एवं मरम्मत, किसानों को सिंचाई की सुविधाएं, जल आपूर्ति योजनाएं, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण, महिलाओं की सुरक्षा, युवाओं के लिए स्वरोजगार और कौशल विकास जैसे अहम विषयों को प्रमुखता से रखा। उन्होंने कहा कि हरियाणा के विकास पुरुष मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आशीर्वाद व कुशल मार्गदर्शन में पूंडरी में चारों तरफ विकास कार्यों की गंगा बह रही है। विकास की राह में पूंडरी को नंबर एक क्षेत्र बनाया जाऐगा। आने वाले समय में पूंडरी क्षेत्र में कई विकास परियोजनाओं का श्रीगणेश होगा, जिसका 36 बिरादरियों के लोगों को पूरा लाभ मिलेगा। विधायक सतपाल जांबा ने कहा कि पूंडरी हलका मेरा अपना परिवार है और परिवार की सेवा करना मेरा परम धर्म है। हर वर्ग को साथ लेकर चलते हुए पूंडरी में नायब सरकार के आशीर्वाद से रिकार्ड तोड़ विकास कार्य करवाएंगे जाएंगे। विधायक सतपाल जांबा ने कहा कि पूंडरी हलके की जनता की सेवा में पूरा जीवन समर्पित है और 24 घंटे जनता के लिए उनके घर के दरवाजे खुले है। लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करने दिया जाऐगा। मेरा शुरू से ही भरसक प्रयास व प्रमुख लक्ष्य रहा है कि हलके के हर गांव, हर गली, महोल्ले, वार्ड तक विकास पहुंचे और लोगों को बेहत्तरीन जीवन सुविधाएं उपलब्ध हों।

भारत वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनकर उभरेगा : जांबा

विधायक सतपाल जांबा ने कहा कि भारत संसार की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की इस उपलब्धि के लिए हर देशवासी बधाई का पात्र है। भारत अगले तीन चार साल में तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में अर्थव्यवस्था के मामले में भारत का डंका अब फिर से पूरी दुनिया में बजने लगा है। देश की आर्थिक स्थिति मजबूत है। देश की इकोनॉमी इस दौरान तेजी से बढ़ी है। इस बढ़ोतरी के पीछे खेती-किसानी, होटल, परिवहन और निर्माण जैसे क्षेत्रों का मजबूत प्रदर्शन है। सतपाल जांबा ने कहा कि टैरिफ वॉर जैसे नेरेटिव भी भारत की अर्थव्यवस्था को रोक नहीं पा रहे हैं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत की छवि दुनिया में एक परिपक और मजबूत राष्ट्र के रूप में हुई है। निश्चित रूप से भारत वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनकर उभरेगा और दुनिया की अव्वल अर्थ व्यवस्थाओं में से एक होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments