Sunday, December 7, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशविपक्ष की सरकारों ने अहिल्याबाई होलकर के इतिहास को छिपाया : डा....

विपक्ष की सरकारों ने अहिल्याबाई होलकर के इतिहास को छिपाया : डा. सुधा यादव

देवी अहिल्याबाई का जीवन समर्पण, न्याय और सेवा का अद्वितीय उदाहरण

भाजपा कार्यालय गुरुकमल में महारानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर संगोष्ठी

इंडिया गौरव ब्यूरो गुरुग्राम, 24 मई । केंद्रीय संसदीय बोर्ड की सदस्य डा. सुधा यादव ने कहा कि देवी

अहिल्याबाई का जीवन समर्पण, न्याय और सेवा का अद्वितीय उदाहरण है। उन्होंने न केवल मालवा

क्षेत्र का विकास किया, बल्कि पूरे भारत की सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित किया। पूर्व की सरकारों

पर निशाना साधते हुए डा. सुधा यादव ने कहा कि विपक्ष की सरकारों ने अहिल्याबाई होलकर के

इतिहास को छिपाया। यह बात उन्होंने शनिवार को भाजपा कार्यालय में महारानी अहिल्याबाई होलकर

की 300वीं जयंती पर संगोष्ठी में कही। संगोष्ठी में पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, बल्लभगढ़ के प्रभारी

कमल यादव समेत कई नेताओं ने शिरकत की। इस अवसर पर गडरिया समाज के लोगों को

सम्मानित भी किया गया।

डा. सुधा यादव ने कहा कि समाज और आने वाली पीढ़ी को अच्छे शासकों और इतिहास की

जानकारी देना हमारा कर्तव्य है। एक महिला शासक के रूप में अहिल्याबाई होल्कर ने समाज और

देश के लिए जो किया वह कल्पना से परे है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर को महिलाओं ने लीड

किया ऐसे ही 300 साल पहले अहिल्याबाई होलकर ने करके दिखाया। समाज को आगे बढ़ाने, राष्ट्र

का विकास, अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का भला कैसे हो इसे अहिल्याबाई होलकर ने साकार करके

दिखाया।

डा. सुधा यादव ने कहा कि मजबूत प्रशासक के रूप में लिए गए निर्णय को जमीन पर उतारकर रानी

अहिल्यायबाई होलकर ने फलीभूत किया। देवी अहिल्याबाई होलकर की सेना में 500 ऐसी महिलाएं थीं

जो हर समय युद्ध के लिए तैयार रहती थी। उन्होंने कहा कि भारत में महिलाओं की स्थिति शुरू से

ही अच्छी रही है। हालांकि एक दौर आया था जब महिलाओं की स्थिति अच्छी नहीं रही, लेकिन अब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है।

पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल ने कहा कि देवी अहिल्याबाई होलकर की करुणा, धार्मिक आस्था और

जनसेवा की भावना आज भी हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। कमल यादव ने कहा कि अहिल्याबाई

होलकर अपनी परोपकारी गतिविधियों और न्यायप्रिय शासन के लिए जानी जाती हैं। इस अवसर पर

जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी, जिला प्रभारी संदीप जोशी, गुरुग्राम मेयर राजरानी मल्होत्रा, पूर्व

जिलाध्यक्ष तिलकराज मल्होत्रा, शैक्षणिक प्रमुख शैलेंद्र पांडे, महामंत्री रामबीर भाटी, जयवीर यादव,

मनीष सैदपुर, पीसी सैनी, हितेश भारद्वाज, कार्यक्रम की सह-संयोजक रेखा सैनी और कांता सैन व

गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments