Saturday, December 6, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedविश्व ध्यान दिवस पर नारायण पिरामिड ध्यान केंद्र में विशेष ध्यान सत्र...

विश्व ध्यान दिवस पर नारायण पिरामिड ध्यान केंद्र में विशेष ध्यान सत्र आयोजित..

कैथल: नारायण पिरामिड ध्यान केंद्र में विश्व ध्यान दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष ध्यान सत्र का आयोजन किया गया। यह सत्र अपराह्न 3 बजे से 6 बजे तक ध्यान प्रशिक्षक रीना चौधरी और बबली मित्तल के नेतृत्व में संपन्न हुआ। सत्र में बड़ी संख्या में ध्यान साधकों ने भाग लिया और ध्यान साधना के महत्व को गहराई से समझा। उन्होंने इसे अपने जीवन में अपनाने के साथ-साथ इसके प्रचार-प्रसार का संकल्प भी लिया। कई ध्यानियों ने ध्यान साधना के कारण अपने जीवन में आए सुंदर और सकारात्मक परिवर्तनों को साझा किया जिसने अन्य प्रतिभागियों को भी प्रेरित किया। कार्यक्रम में नारायण पिरामिड ध्यान केंद्र के वरिष्ठ मास्टर्स संजीव चौधरी, राम बिलास गुप्ता, दीपक गर्ग, अंजना गोयल, रोहित जिंदल, शिवानी गुप्ता सहित अनेक ध्यान साधकों ने भाग लिया। सभी ने ब्रह्मर्षि पत्रीजी की शिक्षाओं का अनुसरण करते हुए समाज में ध्यान और अध्यात्म के प्रसार के लिए अपना योगदान देने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments