कैथल, 15 दिसंबर :अंतराष्ट्रीय गीता महोत्सव के अंतर्गत 48 कोस तीर्थ पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर किया जा रहा है। इसी कड़ी में हजवाना के जुहौमी तीर्थ पर लेखराम/आनंद की पार्टी ने धार्मिक प्रस्तुति दी। इसी प्रकार विशेष की पार्टी ने बरसाना के विष्णुपद तीर्थ और लेखराम की पार्टी ने वृद्धकेदार तीर्थ पर अपनी धार्मिक प्रस्तुति दी। हरियाणा कला परिषद रोहतक मंडल और कला एवं सांस्कृतिक विभाग हरियाणा के संयुक्त तत्वावधान में इस सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।गजेंद्र फोगाट ने बताया कि धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र 48 कोस की परिधि में फैला हुआ है। इस क्षेत्र में 182 महाभारत कालीन तीर्थ हैं। महाभारत युद्ध के दौरान कुरुक्षेत्र में मोह ग्रस्त अर्जुन को भगवान श्रीकृष्ण जी ने पवित्र गीता का उपदेश दिया था, जो संपूर्ण मानव जाति के लिए भी था।
विष्णुपद तीर्थ और वृद्धकेदार तीर्थ पर किया गया सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on किसानों ने दी चेतावनी: डल्लेवाल के आमरण अनशन के 26वें दिन बोले- अगर उन्हें उठाया तो खून-खराबा होगा..

