इंडिया गौरव ब्यूरो गाजियाबाद, 16 मई । शंभू दयाल इंटर कॉलेज में शुक्रवार को शिक्षक सम्मान समारोह का
आयोजन किया गया। समारोह में यूपी माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर डॉ
उमेश चंद्र त्यागी को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह का आयोजन माध्यमिक शिक्षक संघ
गाजियाबाद ने किया। जिला अध्यक्ष विनोद सिंह यादव ने बताया कि सम्मान समारोह में गाजियाबाद
के विभिन्न विद्यालयों कन्या वेदिक इंटर कॉलेज, शंभू दयाल इंटर कॉलेज, सेठ मुकंद लाल इंटर
कॉलेज, एमएमएच इंटर कॉलेज, नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज आदि अन्य विद्यालयों के
प्रधानाचार्य से लेकर शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मौजूद रही। इन सभी ने डॉ उमेश चंद्र त्यागी को यूपी
माध्यमिक शिक्षक संघ का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर सम्मानित किया। प्रदेश अध्यक्ष बनने पर
डॉ उमेश चंद्र त्यागी ने सभी लोगों का आभार जताया। सम्मान समारोह में महामंत्री महेंद्र सिंह
नागर, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष पारुल शर्मा, ओमपाल सिंह राजीव त्यागी महावीर प्रसाद त्यागी
रचना वर्मा पंकज गोयल संगीता शर्मा आदि अन्य लोग मौजूद रहे।

