इंडिया गौरव ब्यूरो करनाल: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल शनिवार को करनाल के हैबतपुर गांव पहुंचे थे। यहां केंद्रीय मंत्री संविधान सम्मान समारोह में पहुंचे थे। उन्होंने कहा समानता और मानवीय गरिमा के लिए डॉ. अंबेडकर का अथक संघर्ष पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।आज जब हम उनके योगदान को याद करते हैं। तो हम उनके सपने को पूरा करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराते हैं। उन्होंने मुर्शिदाबाद हिंसा पर चिंता जताई। इस दौरान मनोहर लाल कांग्रेस पर जमकर बरसे। ईडी दफ्तरों के बाहर कांग्रेस के प्रदर्शन पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस की हालत अब “खिसियाई बिल्ली खंभा नोचे” जैसी हो गई है।वहीं वक्फ कानून पर लगी रोक के सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस पर अभी अध्ययन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि संबंधित पक्षों ने केंद्र सरकार से कुछ स्पष्टीकरण मांगे हैं, जिन्हें समय पर लिखित रूप में दे दिया जाएगा।
शनिवार को केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल संविधान सम्मान समारोह में पहुंचे
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on किसानों ने दी चेतावनी: डल्लेवाल के आमरण अनशन के 26वें दिन बोले- अगर उन्हें उठाया तो खून-खराबा होगा..


