Saturday, December 6, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedशनिवार सुबह गंडक नदी में पलटी 50 यात्रियों से भरी नौका. 6...

शनिवार सुबह गंडक नदी में पलटी 50 यात्रियों से भरी नौका. 6 लोगों के डूबने की आशंका

पश्चिम चंपारण जिले के बगहा में शनिवार सुबह गंडक नदी में एक नाव डूबने से चीख-पुकार मच गई। आधा दर्जन लोगों के डूबने की खबर सामने आ रही है।गोताखोरों की मदद से लोगों को निकालने का काम चल रहा है। सभी लोग गंडक पार कर खेत जा रहे थे। चंद्रपुर के निवासी बताए जा रहे हैं चंदरपुर गांव के करीब 50 लोग एक नौका पर सवार होकर गंडक दियारा क्षेत्र में रोपे गए धान का खर-पतवार निकालने और मवेशियों का चारा लाने जा रहे थे। इस दौरान बीच रास्ते में नौका अनियंत्रित होकर गंडक नदी में पलट गई। इस घटना में नौका पर सवार एक महिला समेत छह लोग डूब गए.जबकि अन्य तैरकर बाहर आ गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments