Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedशराब तस्करी मामले में 2 बेल जंपर आरोपी पीओ पकड़ो स्टाफ...

शराब तस्करी मामले में 2 बेल जंपर आरोपी पीओ पकड़ो स्टाफ द्वारा काबू

कैथल, 24 मार्च :  पी.ओ./बेलजंपरो की धरपकड़ के लिए एसपी राजेश कालिया के निर्देशानुसार चलाई जा रही मुहिम अंतर्गत पीओ स्टाफ इंचार्ज एसआई ओमप्रकाश की अगुवाई में एसआई सतीश कुमार  व एएसआई राजकुमार द्वारा उद्घोषित अपराधी गांव सौंथा निवासी अमनदीप व विजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि चौकी रामथली पुलिस द्वारा 20 जुलाई को चक्कु लदाना रामथली मोड़ से एक गाड़ी में शराब तस्करी कर रहे आरोपी सौंथा निवासी अमनदीप, विजय व राजेश कुमार को काबू किया गया था। जिनके कब्जे से 228 बोतल देसी शराब बरामद हुई थी। आरोपी उक्त मामले में जमानत लेने उपरांत न्यायालय में दोबारा हाजिर नहीं हुआ थे और भूमिगत हो गए थे। न्यायालय ने आदेशों की अवहेलना करने के आरोप में आरोपियों को 28 फरवरी 2025 को पीओ घोषित कर दिया था। पुलिस द्वारा नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments