Saturday, December 6, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशशहीद विकास भारद्वाज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरोट-बंदराना का परीक्षा परिणाम शानदार

शहीद विकास भारद्वाज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरोट-बंदराना का परीक्षा परिणाम शानदार

विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन..

इंडिया गौरव ब्यूरो ढांड, 13 मई। शहीद विकास भारद्वाज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरोट-बंदराना के वाणिज्य (कॉमर्स) वर्ग 12वीं बी के विद्यार्थियों ने सत्र 2024-25 के परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय की छात्रा ज्योति पुत्री मियां सिंह ने कुल 479 अंक (94 प्रतिशत) प्राप्त करके कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया। टीना पुत्री गुरुनाम 472 अंकों के साथ दूसरे और नैन्सी पुत्री राजेश कुमार 471 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुभाष चंद तथा स्टाफ सदस्यों राजेश कुमार, अनिल कुमार, अर्जुन, विवेक, मदन, ऋतु, संजय कुमार ने सभी मेधावी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य सुभाष चंद ने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनकी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को आगे भी इसी तरह मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के कुल 20 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें से अधिकांश ने सराहनीय प्रदर्शन किया।

विद्यालय में परीक्षा परिणाम की सूची के अनुसार शीर्ष 10 में आने वाले अन्य छात्र-छात्राएं निम्नलिखित हैं।

वंशिका पुत्री राजेश : 471 अंक

साक्षी पुत्री सुभाष चंद : 461 अंक

ज्योति पुत्री सुरजबन : 454 अंक

रवीना पुत्री दर्शन : 445 अंक

रोहित पुत्र हरिकेश : 444 अंक

महक पुत्री जस्मेर सिंह : 442 अंक।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments