Saturday, December 6, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeछत्तीसगढ़शाला प्रवेशोत्सव में शामिल हुए केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और उप...

शाला प्रवेशोत्सव में शामिल हुए केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और उप मुख्यमंत्री अरुण साव

बच्चे बने बाल अतिथि, तिलक लगाकर और मुंह मीठा कर किया गया स्वागत

बिलासपुर/रायपुर, 16 जून । केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू और
उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज बिलासपुर के सरकण्डा स्थित पीएमश्री सेजेस कन्या शाला में
आयोजित जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में शामिल हुए। शाला प्रवेशोत्सव उत्साह और उल्लास के

साथ मनाया गया। उप मुख्यमंत्री तथा बिलासपुर जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव ने स्कूल में
विभिन्न कार्यों के लिए 20 लाख रुपये देने की घोषणा की।
केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने शाला प्रवेशोत्सव में बाल अतिथियों
प्रियांशु, साहिल, प्राची और धनमती का तिलक लगाकर, माला पहनाकर और मुंह मीठा कर स्वागत

किया। कार्यक्रम में बच्चों को बैग, किताब, ड्रांइग किट तथा सरस्वती साइकिल योजना के तहत
साइकिल वितरण भी किया गया। विधायकगण धरम लाल कौशिक, दिलीप लहरिया और सुशांत
शुक्ला भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने शाला प्रवेशोत्सव को संबोधित करते हुए
कहा कि गुरूओं की कृपा से ही उन्नति मिलती है। आज का यह दिन बेहद खास है, इसे हम एक

वृहद उत्सव के रूप में मना रहे हैं। उन्होंने बच्चों से कहा कि ये आपके सुनहरे दिन हैं। आने वाले
भविष्य की नींव विद्यार्थी काल में ही रखी जाती है। केन्द्रीय राज्य मंत्री साहू ने बच्चों से कहा कि
तनाव लेने की कतई आवश्यकता नहीं है। खूब मन लगाकर पढ़ें। विद्यार्थी जीवन ही पूरे जीवन की
बुनियाद होती है।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कार्यक्रम में कहा कि शाला प्रवेशोत्सव का मूल उद्देश्य है कि एक भी
बच्चा स्कूल आने से न छूटे। हमारी सरकार शिक्षा के जरिए पूरे समाज को एक साथ जोड़कर विकास
का मार्ग प्रशस्त करना चाहती है। शिक्षा केवल डिग्री लेने के लिए नहीं है। शिक्षा और संस्कार दोनों
जरूरी है। हमारे राज्य में छात्र और शिक्षक का अनुपात अन्य राज्यों की तुलना में बेहतर है। उप

मुख्यमंत्री साव ने कहा कि शिक्षा हर एक का अधिकार है। युक्तियुक्तकरण के जरिए अब हर बच्चे
को शिक्षा का उसका अधिकार मिल पाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में सभी के लिए
शिक्षा सुलभ हो पा रही है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि आज स्कूल का पहला और
खास दिन है। आज हम सब संकल्प लें कि पूरे राज्य में अव्वल आकर बिलासपुर का परचम
लहराएंगे। उन्होंने शाला प्रबंधन की मांग पर स्कूल में विभिन्न कार्यो के लिए 20 लाख रुपये देने की घोषणा की।

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत रोपे गए पौधे

जिलास्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में शामिल होने पहुंचे अतिथियों ने स्कूल परिसर में ‘एक पेड़ मां के
नाम अभियान 2.0’ के तहत बड़ी संख्या में नीम के पौधे लगाए। शाला प्रवेशोत्सव के दौरान स्कूली
बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सबका मन मोहा। बिल्हा की विकासखंड शिक्षा अधिकारी
सुनीता ध्रुव और समग्र शिक्षा की एपीसी सुनीता पाण्डेय ने बच्चों के लिए न्योता भोज का आयोजन
किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments