Saturday, December 6, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशशूरवीरों को सलाम, कृष्णा कश्यप बोली – यह वीरता और पराक्रम को...

शूरवीरों को सलाम, कृष्णा कश्यप बोली – यह वीरता और पराक्रम को समर्पित राष्ट्रगौरव का पर्व है

इंडिया गौरव, राहुल सीवन 21 मई । ऑपरेशन सिंदूर के शूरवीरों के सम्मान में देशभर में राष्ट्रभक्ति की लहर उमड़ पड़ी है। वीरता और पराक्रम की गाथा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं, नेताओं और देशप्रेमियों द्वारा तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। हर गली, हर चौराहे और हर नगर देशभक्ति के नारों से गूंज रहा है। भाजपा महिला मोर्चा सीवन मंडल की अध्यक्षा कृष्णा कश्यप ने बताया कि इन तिरंगा यात्राओं के माध्यम से हम उन रणबांकुरों का सम्मान कर रहे हैं, जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अद्वितीय साहस दिखाते हुए पाकिस्तान में सक्रिय आतंकवाद के ठिकानों को ध्वस्त किया और वहां छिपे आतंकियों का सफाया किया। उन्होंने कहा कि यह यात्राएं केवल उत्सव नहीं, बल्कि राष्ट्रीय गौरव, एकता और शौर्य की साक्षात प्रतीक हैं। कृष्णा कश्यप ने कहा कि तिरंगे के नीचे जब हजारों देशप्रेमी एकसाथ कदम से कदम मिलाते हैं, तो उसमें समर्पण, साहस और संकल्प की शक्ति स्पष्ट दिखाई देती है। इन आयोजनों में युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों की भागीदारी यह सिद्ध करती है कि भारत का प्रत्येक नागरिक अपनी सेना के पराक्रम से गौरवांवित है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के अद्भुत शौर्य को केवल इतिहास में दर्ज करना पर्याप्त नहीं, बल्कि उसे जनआंदोलन के रूप में जनमानस में जीवंत बनाए रखना समय की मांग है – यही उद्देश्य इन तिरंगा यात्राओं का है। यह आयोजन नई पीढ़ी को देशभक्ति से ओतप्रोत करने का एक प्रभावशाली माध्यम बन चुके हैं।कृष्णा कश्यप ने कहा कि जब हमारे सैनिक सीमाओं पर दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं, तब हमारा नैतिक दायित्व है कि उनके पराक्रम का उत्सव मनाया जाए और उसे देश के कोने-कोने तक पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि आज पूरा भारत एक स्वर में गर्व से कह रहा है कि वीर जवानों को सलाम, जय हिंद, भारत माता की जय।

इस अवसर पर महिला मोर्चा की काफी संख्या कार्यकर्ता उपस्थिति रही और वीर सैनिकों के अद्भुत पराक्रम के प्रति अपना आभार और सम्मान प्रकट किया। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments