Sunday, June 15, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedसंतों व गुरुओं के पद चिन्हों पर चलते हुए मानवता के कल्याण...

संतों व गुरुओं के पद चिन्हों पर चलते हुए मानवता के कल्याण के लिए करना चाहिए कार्य : कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा

गुरु तेग बहादुर जी ने मानवता, धर्म और सत्य की रक्षा के लिए दी थी अपने प्राणों की आहुति..

कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने सेक्टर 20 स्थित भाई कन्हैया धाम गुरुद्वारा में आयोजित श्री गुरु तेग बहादुर के शहीदी पर्व को समर्पित कृतज्ञता पर्व में की शिरकत…
कैथल, 16 दिसंबर : हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि अगर हम साफ मन से किसी धार्मिक स्थल पर जाते हैं तो निश्चित रूप से हमारी मनोकामना पूरी होती है। हमें समर्पण भाव से परम पिता परमात्मा को याद करना चाहिए। हमारा देश संतों, ऋ षिओं एवं गुरुओं का देश है। हम चाहे किसी भी वर्ग से संबंध रखते हों, लेकिन परमात्मा एक ही है। गुरु तेग बहादुर जी ने मानवता, धर्म और सत्य की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। हमें संतों व गुरुओं के पद चिन्हों पर चलते हुए मानवता के कल्याण के लिए कार्य करना चाहिए।
 हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण, पशुपालन तथा मत्स्य विभाग के मंत्री श्याम सिंह राणा रविवार देर सायं सेक्टर 20 स्थित भाई कन्हैया धाम गुरुद्वारा में आयोजित श्री गुरु तेग बहादुर के शहीदी पर्व को समर्पित कृतज्ञता पर्व कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी सिख धर्म के नौवें गुरु थे और उन्हें हिंद की चादर के रूप में जाना जाता है। उन्होंने लोगों की धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा के लिए मुगल शासक औरंगजेब के खिलाफ खड़े होकर बलिदान दिया था। उनकी शहादत ने भारत के इतिहास में धार्मिक स्वतंत्रता और मानव अधिकारों के महत्व को गहराई से दर्शाया है। उनके कई उपदेश गुरु ग्रंथ साहिब में संकलित हैं। प्रदेश सरकार भी महापुरूषों की जयंतियों को राज्य एवं जिला स्तर पर मना रही है और उनकी शिक्षाओं जन-जन तक पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश व प्रदेश को नई ऊंचाइयों में ले जाने के लिए कार्य कर रहे हैं। हिन्दुस्तान की पूरी दुनिया में अलग पहचान है, जिसका मुख्य कारण भारत का आध्यात्मिक होना और लोकतांत्रिक होना है। प्रदेश सरकार मूलभूत सुविधाएं जैसे बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि प्रदान करने के लिए कटिबद्ध है। यदि कोई समस्या आती है तो संबंधित विभागों के अधिकारियों को उसका समाधान करने के निर्देश दिए जाते है। इस मौके पर उन्होंने लंगर हॉल के निर्माण कार्य हेतू दो लाख रुपये देने की घोषणा भी की।विधायक पवन खरखौदा ने भी अपने संबोधन में कहा कि हम सभी को मिलकर खुशी से जीवन जीना चाहिए। एक दूसरे से वैर भावना नहीं रखनी चाहिए। देश को आगे बढ़ाने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा। इस अवसर पर संत आशीष शास्त्री ने सभी अतिथि को सरोपा व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष मुनीष कठवाड़, आदित्य भारद्वाज, विक्की शर्मा, अनिल आहूजा, अमनप्रीत, दिलबाग सिंह पोलड़, विजय, चेतन शर्मा, कमल सलूजा, रमेश सेठी, गुरप्रीत सिंह, अजय दुआ, राजकुमार शर्मा तथा अशोक भारती आदि मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments