Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedसंस्कृत विश्वविद्यालय स्थाई परिसर के मुख्य द्वार का किया शिलान्यास

संस्कृत विश्वविद्यालय स्थाई परिसर के मुख्य द्वार का किया शिलान्यास

हरियाणा प्रदेश / कैथल, 2 अप्रैल : संस्कृत विश्वविद्यालय कैथल के निर्माणाधीन स्थाई परिसर के मुख्य द्वार का शिलान्यास कुलपति प्रो. रमेश चन्द्र भारद्वाज एवं कुलसचिव प्रो. संजय गोयल ने किया। शिलान्यास के अवसर पर कुलपति ने कहा कि हमारे विश्वविद्यालय के स्थाई परिसर का कार्य तीव्र गति से हो रहा हैं इसी वर्ष दिसंबर तक इसका शैक्षणिक भवन बनकर तैयार हो जाएगा और हम अपने स्थाई परिसर में प्रवेश कर लेंगे। सन 2018 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल के मार्गदर्शन में इस विश्वविद्यालय की संकल्पना एवं स्थापना की गई थी। वर्तमान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी इस विश्वविद्यालय के विकास को लेकर विशेष रूप से उत्साहित हैं। विश्वविद्यालय के विस्तार के लिए गांव के सहयोग से हमें चार एकड़ की भूमि और मिल चुकी है, इसके लिए हम मूंदड़ी गांव के लोगों का भी धन्यवाद करते हैं। पिछले एक वर्ष से विश्वविद्यालय के शैक्षणिक भवन का निर्माणकार्य चल रहा है, शीघ्र ही पुरुष एवं महिला छात्रावास का भी निर्माण कार्य यहां प्रारम्भ हो जाएगा। इस अवसर पर निर्माण एजैन्सी पुलिस हाइसिंग कार्पोरेशन से सतीश शर्मा, चीफ इंजिनियर एवं नरेश गोस्वामी कार्यकारी अभियन्ता सहित विश्वविद्यालय के शैक्षणिक अधिष्ठाता प्रो. सत्य प्रकाश दुबे, आईक्यूएसी निदेशक प्रो. भाग सिंह बोदला, छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. जगत नारायण, आनन्द वर्मा, वित्ताधिकारी कृष्ण कुमार सहित सभी विभागाध्यक्ष, प्राध्यापक, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments