Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedसडक़ हादसे में युवक की मौत, चार जख्मी

सडक़ हादसे में युवक की मौत, चार जख्मी

शादी में शामिल होने गांव भाणा जा रहे थे सभी दोस्त…
हरियाणा प्रदेश / कैथल, 2 अप्रैल : गांव पाई और भाणा के बीच सडक़ हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि कार में सवार चार अन्य युवक घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया जहां से एक को गंभीर हालत देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। तीन का इलाज नागरिक अस्पताल में किया जा रहा है। घटना बुधवार को सुबह की है जब कार में सवार पांच युवक गांव भाणा में एक शादी समारोह में जा रहे थे। जैसे ही वे गांव भाणा के बीच पहुंचे तो अज्ञात ट्रैक्टर चालक ने तेज गति व लापरवाही से ट्रेक्टर चलाते हुए उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में गांव बालू निवासी मोहित की मौत हो गई जबकि चार घायल हो गए। मोहित अस्पताल में अटेंडेंट का काम करता था। वह अपने पीछे तीन साल की बेटी, दो महीने का बेटा और पत्नी छोड़ गया है। घायलों में अमन निवासी जाखौली, प्रवीन निवासी कुकरकंडा, मनीष निवासी भाणा और सुनील निवासी जाखौली शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही पूंडरी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों एवं मृतक को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पूंडरी थाना के एडिशनल एसएचओ रामबीर ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। एक युवक की हालत गंभीर होने के चलते उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। बाकी तीन युवकों को नागरिक अस्पताल में ही उपचार दिया जा रहा है। ट्रेकटर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments