Sunday, December 7, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedसड़क पार कर रही महिला को कार ने टक्कर मारी, घायल

सड़क पार कर रही महिला को कार ने टक्कर मारी, घायल

 ग्रेटर नोएडा, 10 अप्रैल  । ग्रेनो वेस्ट की निराला स्टेट सोसाइटी के सामने बुधवार की सुबह तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रही महिला को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। महिला के पति ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। बिसरख कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सौरभ कुमार निराला एस्टेट सोसाइटी में परिवार के साथ रहते हैं। सौरभ ने पुलिस को बताया कि बुधवार की सुबह उनकी पत्नी निजु कुमारी आम्रपाली की मार्केट में जाने के लिए सड़क पार कर रही थीं। इसी बीच तेज रफ्तार कार ने उनको टक्कर मार दी। हादसे में घायल महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। अस्पताल के आईसीयू में महिला का इलाज चल रहा है। सौरभ ने इस मामले में कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि आरोपी चालक को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments