Saturday, December 6, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशसफाई व फायर विभाग के कर्मचारी 20 को लेंगे राष्ट्रव्यापी हड़ताल में...

सफाई व फायर विभाग के कर्मचारी 20 को लेंगे राष्ट्रव्यापी हड़ताल में भाग : शिवचरण

इंडिया गौरव ब्यूरो कैथल, 02 मई : नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की राज्य कमेटी के आह्वान पर आज कैथल, पूंडरी, सीवन और चीका में गेट मीटिंग कर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान सफाई, दफ्तर और फायर विभाग के कर्मचारियों ने भाग लिया। सभा की अध्यक्षता सभी ब्लॉकों के प्रधानों ने की तथा संचालन ब्लॉक सचिवों ने किया। प्रदर्शन के उपरांत शहरी स्थानीय निकाय विभाग के मंत्री विपुल गोयल, विभाग प्रधान सचिव व निदेशक को ज्ञापन सौंपा गया। कैथल की गेट मीटिंग को संबोधित करते हुए राज्य मुख्य संगठनकर्ता शिवचरण, राज्य उपप्रधान राजेन्द्र सिन्नद, जिला प्रधान गौरव टांक, राज्य महासचिव कपिल सिरोही सहित अन्य नेताओं ने केंद्र व राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों की आलोचना की। वक्ताओं ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार बढ़ रहा है जबकि सरकारें जाति-धर्म के नाम पर जनता का ध्यान भटका रही हैं। 20 मई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल के माध्यम से श्रम कानूनों में पूंजीपतियों के पक्ष में किए गए बदलावों को वापस लेने,₹26000 न्यूनतम वेतन लागू करने और सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग की जाएगी। वक्ताओं ने यह भी बताया कि राज्य सरकार ने पहले हुए समझौतों 7 अगस्त 2024, 22 अक्टूबर 2022 और वर्ष 2018 की मांगों पर अब तक कोई आदेश जारी नहीं किए हैं। इनमें सफाई व सीवर कर्मचारियों की नियमित भर्ती,₹27000 वेतन पत्र जारी करना, समान कार्य-समान वेतन, फायर विभाग के अनुबंध कर्मचारियों को पे-रोल पर लाना, गुरुग्राम के कर्मचारियों को बहाल करना और खाली पदों पर स्थाई भर्ती जैसी मांगें शामिल हैं। उन्होंने सरकार पर हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से युवाओं का रोजगार छीनने का भी आरोप लगाया। 27 अप्रैल 2025 को रोहतक में राज्य स्तरीय कन्वेंशन में आंदोलन की अगली रणनीति घोषित की जाएगी। इस अवसर पर महेन्द्र कुमार बिड़लान, राज कुमार मचल, पिरथी सिंह, तलविंदर, संतोष, राज कुमार, धर्मपाल, बलकिशन, श्रीभगवान, संदीप कुमार, सुरेश कुमार, शीशपाल, बबली, अन्नु, बीना, सतबीर, फायर से सुरेन्द्र कुमार, शमशेर सिंह सुल्तान सिंह व अन्य कर्मचारी उपस्थित हुए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments