कहा : डबल इंजन की सरकार चल रही है सबको साथ लेकर
इंडिया गौरव ब्यूरो ढांड, 23 मई । भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं ढांड मार्कीट कमेटी के पूर्व चेयरमैन ईशम सिंह साकरा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल मार्गदर्शन में सबका साथ सबका विकास के साथ प्रदेश सरकार आगे बढ़ रही है। डबल इंजन की सरकार सबको साथ लेकर चल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले की सरकार अपने परिवार को मजबूत करती थी, लेकिन केंद्र की मोदी व प्रदेश की नायब सरकार सबको साथ लेकर चल रही है। भाजपा सरकार हर वर्ग का विकास कर रही है और 2047 तक विकसित भारत बनाने का लक्ष्य पूरा होगा। कस्बे में पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष ईशम सिंह साकरा ने कहा कि प्रदेश की नायब सरकार नॉनस्टॉप काम कर रही है। युवाओं को बिना पर्ची बिना खर्ची के नौकरियां दी गई है। भाजपा ने अपने तीसरे कार्यकाल में मजबूती से काम करते हुए सरकार ने जनहित में ठोस निर्णय लिए है। हर वर्ग के उत्थान के लिए अनेकों लाभकारी योजनाएं लागू की है और पात्र परिवारों के घर द्वार तक भाजपा सरकार लाभ पहुंचा रही है। पूर्व चेयरमैन ईशम सिंह साकरा ने कहा कि भाजपा सरकार ने चुनाव में संकल्प पत्र के कई वादे पूरे किए है और किसान पीएम सम्मन निधि का लाभ ले रहे हैं। किसानों के खाते में डायरेक्ट पैसे पहुंचा जा रहा हैं। भाजपा जिला उपाध्यक्ष ईशम साकरा ने कहा कि बरसात कम होने पर भाजपा सरकार द्वारा किसानों को सहायता राशि दी है। नायब सरकार ने किसानों के ऋण माफ करने के साथ किसानों को सोलर पैनल लगाने में मदद की है। मोदी-नायब सरकार में ही जनता के हित पूरी तरह से सुरक्षित है। भाजपा राज में हर वर्ग खुशहाल है।


