समाजसेवी पालाराम सैनी ने कुश्ती खिलाडिय़ों को किया सम्मानित..
कैथल: भोपाल में हुई कुश्ती प्रतियोगिता में कैथल की तीन बेटियों ने कांस्य पदक जीत कर कैथल का नाम रोशन किया। चंदाना गेट निवासी शीतल व कोशल तथा गांव पाडला निवासी भारती ने इस प्रतियोगिता में भाग लेते हुए कांस्य पदक हासिल किया। खिलाडिय़ों की इस शानदार उपलब्धि पर मून लाइट पब्लिक स्कूल कैथल में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें जाने माने समाजसेवी व मून लाइट पब्लिक स्कूल के चेयरमैन पालाराम सैनी ने सभी खिलाडिय़ों को जीत की बधाई देते हुए उन्हें सम्मानित किया। ज्ञात रहे के पाला राम सैनी पहले भी कैथल जिले के उभरते हुए खिलाडिय़ों को खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सम्मानित करते रहे हैं। खिलाडिय़ों के उत्साहवर्धन के लिए उन्हें सम्मानित करने के साथ साथ वे उन्हें नकद राशि पुरस्कार स्वरूप भी देते रहे हैं। इस मौके पर पाला राम सैनी ने कहा कि जिले के बच्चों को खेलों के लिए प्रोत्साहित करना व बेटियों को मुफ्त शिक्षा व खेलों में प्रोत्साहन देना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। भविष्य में भी कैथल के खिलाडिय़ों को वे सम्मान, प्रोत्साहन व सहयोग देते रहेंगे। इस मौके पर उनके साथ कृष्ण सैनी नीलकंठ मंदिर वाले, काका शर्मा व बाबा लदाना की पूर्व सरपंच पतासो देवी भी उपस्थित रही।


