Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedसमाज की सेवा करने से होता है मनुष्य में अहंकार खत्म :...

समाज की सेवा करने से होता है मनुष्य में अहंकार खत्म : डीसी प्रीति

आपदाओं और आपातकाल में लोगों की मदद करना पुण्य का कार्य, समाज सेवा के लिए हमेशा तैयार रहें युवा..
हरियाणा में पहली बार जाट कालेज में की गई रेडक्रॉस ऐच्छिक विषय की शुरूआत..
कैथल, 7 मार्च: जिला रेडक्रास सोसायटी की अध्यक्षा एवं डीसी प्रीति ने कहा कि आपदाओं और आपातकाल में लोगों की मदद करना करना पुण्य का कार्य है। सभी स्वयं सेवकों को किसी भी आपात स्थित में सेवा के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। रेडक्रॉस हमें स्वास्थ्य, सेवा तथा दोस्ती का संदेश देती है। इसलिए हमें हमेशा अपने एवं दूसरों के स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। इसके साथ ही किसी न किसी रूप में दूसरों की सेवा करनी चाहिए, क्योंकि सेवा करने से मनुष्य में अहंकार खत्म हो जाता है। इसके अलावा जीवन में एक ऐसा दोस्त भी जरूर होना चाहिए जो आपके हर सुख दुख में साथ दे। जिला रेडक्रास सोसायटी की अध्यक्षा एवं डीसी प्रीति शुक्रवार को जाट कालेज में कक्षा बीए व बीएससी संकाय में रेडक्रास को ऐच्छिक विषय के रूप में शुभारंभ करने के दौरान विद्यार्थियों को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि बहुत ही खुशी का दिन है कि आज जाट कालेज में रेडक्रॉस विषय की शुरूआत की गई है। यह हरियाणा में ऐसा पहला कालेज जिसमें रेडक्रास विषय की शुरूआत की है। इसका मुख्य उद्ेश्य युवाओं को समाज सेवा के साथ जोड़ना है। ऐच्छिक विषय लागू होने पर बच्चों में जन कल्याण के कार्यो के प्रति रूचि पैदा होगी, जिससे कि बच्चे आपदाओं और आपातकाल में लोगों की मदद करके उनको अपनी सेवाएं प्रदान कर सकेगें। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि इस विषय को गंभीरता से लें और दूसरों को भी समाज सेवा के लिए प्रेरित करें।उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस दशकों से समाज की सेवा कर रहा है और युवाओं को इसके लिए तैयार कर रहा है। उन्होंने कहा कि अंग दान करना बहुत बड़ी सेवा है। कुछ लोग सड़क हादसों की वजह से जान गंवा देते हैं और जाते जाते अपने अंग दान करके समाज सेवा कर जाते हैं। उनके द्वारा दिए गए अंगदान अगले व्यक्ति के काम आते हैं।रेडक्रॉस सचिव रामजी लाल ने बताया कि प्रदेश में यह पहला कालेज है, जहां रेडक्रॉस विषय की शुरूआत की गई है। कालेज में करीब 240 विद्यार्थियों ने रेडक्रॉस विषय को लिया है। उन्होंने कहा कि रैडक्रास राष्ट्रीयता, जाति, धर्म, वर्ग या राजनीतिक राय के आधार पर कोई भेदभाव नहीं करता। इसके द्वारा विभिन्न प्रकार के जन कल्याण के कार्य किए जाते है। इस अवसर पर विद्यार्थियों को नशा के खिलाफ शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर जाट कालेज के प्राचार्य डा. दिनेश सिंह, काउंसलर डा. अजय बनवाला, डा. बीरबल दलाल सहित अन्य स्वयं सेवक व कालेज स्टाफ मौजूद रहा।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments