Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedसमाज को नशा मुक्त बनाने में प्रत्येक नागरिक निभाएं अपना कर्तव्यः एसपी...

समाज को नशा मुक्त बनाने में प्रत्येक नागरिक निभाएं अपना कर्तव्यः एसपी राजेश कालिया

कैथल, 25 मार्च: नशा मुक्त हरियाणा मुहिम के तहत समाज को नशा मुक्त करने के उद्देश्य से एसपी राजेश कालिया के निर्देशानुसार चलाई जा रही मुहिम तहत पुलिस टीम द्वारा कैथल जिले में आमजन को नशे के दुष्परिणामों बारे लगातार जागरूक किया जा रहा है। इसी मुहिम तहत जागरूकता टीम में शामिल इंस्पेक्टर रामलाल, ए.एस.आई ओमप्रकाश, एचसी सुनील कुमार व होमगार्ड शमशेर सिंह की टीम द्वारा सदरहेड़ी, बलबेहड़ा, चीका, सैर, हरिगढ़ किंगन, पीडल व अन्य स्थानों पर महिलाओं, बच्चों सहित अन्य व्यक्तियों को नशे के प्रति जागरूक करने के साथ साथ इस अभियान को सफल बनाने में आमजन से सहयोग की अपील की है।
एसपी राजेश कालिया ने कहा कि इस दौरान पुलिस टीम द्वारा आमजन को बताया जा रहा है कि नशा समाज का दुश्मन है, इसलिए समाज से नशे को पूरी तरह से समाप्त करने के लिए सभी ग्राम पंचायतें, सामाजिक संस्थाएं तथा युवा क्लब अपनी अग्रणी भूमिका निभाएं ताकि समाज को पूरी तरह से नशा मुक्त किया जा सके। प्रत्येक व्यक्ति पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाई जा रही नशा मुक्त समाज मुहिम में अहम योगदान देकर इसे जन आंदोलन का रूप देने में सहयोग करें। कैथल पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा नशा तस्करों पर दिन प्रतिदिन प्रहार कर रही हैं जिसके तहत नशा तस्करों पर शिकंजा कसा जा रहा है तथा युवाओं को विभिन्न खेल गतिविधियों तथा कार्यक्रमों के माध्यम से नशे के खिलाफ जागरूक भी किया जा रहा है, परंतु इस अभियान को शत प्रतिशत कामयाब बनाने के लिए आमजन का सहयोग जरूरी है। युवाओं के सुरक्षित भविष्य के लिए नशे के खिलाफ हम सबको मिलकर आवाज उठानी होगी, ताकि समाज से इस बुराई को जड़ से खत्म किया जा सके। पुलिस न केवल नशा को खत्म करने की दिशा में पूरा प्रयास कर रही है, बल्कि जो व्यक्ति नशे से पीड़ित हैं, उनके इलाज में भी सहयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति के इस अभियान में आमजन की भागीदारी जरूरी है, इसलिए नशा मुक्त समाज बनाने के लिए आमजन पुलिस प्रशासन का सहयोग करें और दोषी व्यक्ति का पक्ष न लें। आने वाली पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य के लिए हम सबको आज ही नशा को खत्म करने का संकल्प लेना होगा, इसकी शुरुआत स्वयं से व अपने परिवार से करनी होगी । अभिभावक बच्चों को अच्छे संस्कार दें, ताकि वे नशे से दूर रहें और स्वस्थ समाज के निर्माण में सहयोगी बन सकें।

 एसपी राजेश कालिया ने कहा नशे से दूर रहें और स्वस्थ समाज के निर्माण में सहयोगी बन सकें..

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments