भगवान परशुराम जी के आदर्श एवं संदेश सही मार्ग पर चलने की देते हैं प्रेरणा : विधायक सतपाल जांबा
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, विधायक सतपाल जांबा, जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी ने भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में की शिरकत..
इंडिया गौरव ब्यूरो कैथल, 4 मई: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि ब्राह्मण समाज ने हमेशा ही देश को दिशा दिखाई है। सभी समाज को साथ लेकर चलने वाला ही सही मायने में ब्राह्मण है और भगवान परशुराम का सच्चाअनुयाई है। भगवान परशुराम प्रकाश पुंज की भांति हमारे समाज की धरोहर हैं, उन्होंने हमेशा अन्याय और अत्याचार के खिलाफ सर्व समाज के हित के लिए कार्य किया। आज हम सभी का संकल्प है कि समाज उत्थान के लिए उनके विचार को आगे बढाएं। भगवान परशुराम के दिखाए मार्ग पर चलते हुए वर्तमान सरकार सबका-साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की अवधारण से कार्य कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली रविवार को जिला सर्व ब्राह्मण सभा एवं धर्मशाला कैथल द्वारा भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बोल रहे थे। प्रधान विक्की शर्मा, नरेश भारद्वाज, डॉ प्रदीप शर्मा व वीरभान करोड़ा ने बडोली का स्वागत किया और उन्हें ब्राह्मण समाज की ओर से पगड़ी भेंट की। बडौली ने कहा कि भगवान परशुराम विष्णु के छठे अवतार थे। उनके नाम से ही पराक्रम झलकता है, क्योंकि परशु शब्द पराक्रम और राम शब्द सत्य सनातन का प्रतीक है। माता-पिता के बड़े भक्त भगवान परशुराम आज्ञाकारी संतान थे, जो अपने गुरूजन के भी प्रिय रहे। उन्होंने हमेशा अन्याय का विरोध किया तथा दीन-दुखिया, जरूरतमंद की मदद करते हुए समाज में हमें जरूरतमंदों की सेवा करने के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम के नाम से करोड़ों रुपये की लागत से मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके बनने से मेडिकल शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवाएं सुदृढ़ होंगी। वर्तमान सरकार महापुरूषों की जयंती सरकारी स्तर पर मनाती है। रोहतक के पहरावर में राज्य स्तरीय भगवान परशुराम जयंती मनाई जाएगी। गत दिनों पहलगाम में आतंकवाद हुई घटना की निंदा की और समाज से एकजुट होने का आह्वान किया।
समाज में सभी निभाएं सकारात्मक भागीदारी: जांबा
विधायक सतपाल जांबा ने कहा कि भगवान परशुराम जी के आदर्श और उनके संदेश हमें सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने समाज हित और धर्म की रक्षा के लिए शस्त्र उठाए थे। हमारी परंपराएं, हमारी भाषा और हमारी संस्कृति को हमें संजोए कर रखना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में आज हम डिजिटल इंडिया, र्स्टाट अप इंडिया और विकसित भारत बनाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। इन संकल्पों को पूरा करने के लिए हम सभी को अपनी किसी न किसी रूप में सकारात्मक भागीदारी निभानी चाहिए।
जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी ने कहा कि भगवान परशुराम किसी एक समाज के नहीं हैं, बल्कि सभी समाज में पूजनीय हैं। उनका लक्ष्य हमेशा निर्बलों की रक्षा करना रहा। आज भी भगवान परशुराम की शिक्षाएं समाज को रास्ता दिखा रही हैं। उन्होंने कहा कि आज के समय में हम सभी को उनसे प्रेरणा लेकर अपने समाज के उत्थान और एकजुट होने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सर्व समाज के कल्याण हेतू कार्य कर रहे हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहे। इस मौके पर नगर परिषद की चेयरपर्सन सुरभि गर्ग, बीजेपी पूर्व जिलाध्यक्ष मुनीष कठवाड़, बालकिशन शास्त्री, रामकुमार शर्मा सिंगवाल, पंकज अत्रे, नरेश भारद्वाज, ललित शर्मा, बीरबान करोड़ा, राजेंद्र शर्मा, कपिल खेड़ी, विकास गुहना, मनदीप बाबा लदाना, सुरेश जांझ, रामलाल शास्त्री, आनंद शर्मा, हरिओम मास्टर,अमित सांघण, राजकुमार शर्मा, सुभाष बाता, गौरव शर्मा, इंद्र दत्त गौड़ मौजूद रहे।