Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedसाइक्लोथॉन यात्रा में भाग लेने के लिए करें पंजीकरण--22 अप्रैल को कैथल...

साइक्लोथॉन यात्रा में भाग लेने के लिए करें पंजीकरण–22 अप्रैल को कैथल जिला में प्रवेश करेगी यात्रा : डीसी प्रीति

पांच अप्रैल को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हिसार से हरी झंडी दिखाकर करेंगे यात्रा का शुभारंभ…
हरियाणा / कैथल, 1 अप्रैल। डीसी प्रीति ने कहा कि हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत 5 अप्रैल से साइक्लोथॉन एडिशन-2 का आयोजन किया जा रहा है। इस यात्रा का उद्देश्य लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करना है। इसकी शुरुआत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पांच अप्रैल को हिसार से हरी झंडी दिखाकर करेंगे। यह यात्रा प्रदेश के सभी 22 जिलों में जाएगी। मुख्य रूप से उन गांव व कस्बों को कवर करेगी, जहां नशे का ज्यादा प्रभाव है। यात्रा का समापन सिरसा जिले में 27 अप्रैल को होगा। इस यात्रा में भाग लेने के लिए वैबसाईट https://uday.haryana.gov.in/ पर जाकर अपना पंजीकरण करवाएं।डीसी प्रीति ने कहा कि कैथल में यह साइकिल यात्रा 22 अप्रैल को प्रवेश करेगी।  प्रारंभिक रूट प्लान के अनुसार साइकिल यात्रा 22 अप्रैल को जिले में  ढांड, फरल, पूंडरी व मूंदड़ी से होते हुए 23 अप्रैल को कलायत से जींद जिले की ओर रवाना होगी। उन्होंने कहा कि साइक्लोथॉन का मुख्य उद्देश्य प्रदेश को नशा मुक्त बनाना है। उन्होंने सभी स्कूल, कॉलेजों, एनजीओ, केमिस्ट एसोसिएशन, नशा मुक्ति केंद्र, एंटी नारकोटिक्स टीम, ड्रग फ्री गांव के सरपंचों आदि को इस यात्रा में भाग लेने का आह्वान किया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments