कैथल, 7 मार्च: डीसी प्रीति ने बताया कि जिला सचिवालय में न्यायालय परिसर में स्थित साईकिल स्टैंड पार्किंग, जिला सचिवालय में टाईपिस्टों के लिए बनाए गए शैड स्थित दुकान नंबर 17 तथा न्यायालय परिसर में स्थित दुकान नंबर तीन को वर्ष 2025-2026 (01.04.2025 से 31.03.2026) तक के लिए खुली बोली 12 मार्च को दोपहर दो बजे कमरा नंबर 101 में नगराधीश की अध्यक्षता में करवाई जाएगी। यदि कोई व्यक्ति इन शर्तों को देखना चाहे तो वह उपायुक्त कार्यालय के जिला नाजर के पास कमरा नंबर 204 में देख सकता है। प्रत्येक केस में उपायुक्त का निर्णय अंतिम होगा। प्रत्येक बोलीदाता को साईकिल स्टैंड के लिए मुबलिक एक लाख रुपये तथा अन्य सभी दुकानों के लिए मुबलिक 25 हजार रुपये नगद बतौर जमानत राशि / सिक्योरिटी जिला नाजर के पास कमरा नंबर 204 में बोली देने से पहले जमा करवानी होगी।
साईकिल स्टैंड पार्किंग तथा दो दुकानों के लिए बोली 12 मार्च को : डीसी प्रीति
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on किसानों ने दी चेतावनी: डल्लेवाल के आमरण अनशन के 26वें दिन बोले- अगर उन्हें उठाया तो खून-खराबा होगा..

