कैथल : ग्योंग-कठवाड़ मार्ग पर ठगों ने साधुओं का वेश धारण कर न सिर्फ एक बुजुर्ग से ठगी की बल्कि उसे अपनी चालाकी से जाल में फंसाकर सोने की अंगूठी भी लूट ली। जानकारी के अुनसार गांव ग्योंग निवासी मेला राम खेतों की ओर जा रहे थे। तभी एक सफेद कार उनके पास आकर रुकी। कार में बैठे तीनों लोगों ने गेरुआं वस्त्र पहन रखे थे जिससे वे साधु प्रतीत हो रहे थे। उन्होंने मेला राम को आवाज लगाई और गांव सेगा जाने का रास्ता पूछने लगे। बुजुर्ग जैसे ही कार की खिडक़ी पर हाथ रखकर रास्ता समझाने लगे तो कार में बैठे एक साधू ने झटके से शीशा ऊपर चढ़ा दिया। बुजुर्ग का हाथ खिडक़ी में फंस गया और इसी दौरान दूसरे ठग ने फुर्ती से उनकी आधा तोला सोने की अंगूठी खींच ली। इसके बाद ठग खिडक़ी खोलकर बुजुर्ग को झटका देकर कार से फरार हो गए। घटना के बाद मेला राम ने सदर थाना में शिकायत दी जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मुकेश कुमार एसएचओ सदर थाना ने कहा कि आरोपियों को पकडऩे के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही इन ठगों को पकड़ लिया जाएगा।
साधू के भेष में ठग ने बुजुर्ग का खिडक़ी में हाथ दबाकर अंगूठी लूटी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on किसानों ने दी चेतावनी: डल्लेवाल के आमरण अनशन के 26वें दिन बोले- अगर उन्हें उठाया तो खून-खराबा होगा..

