कैथल, 12 मार्च : एक तरफ जहां जिला पुलिस द्वारा एसपी राजेश कालिया के निर्देशानुसार आमजन को नशा ना करने बारे जागरूक किया जा रहा है, वहीं पर नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इसी कड़ी में सीआईए-1 पुलिस द्वारा थाना शहर गुहला क्षेत्र से एक नशा तस्कर को 30 ग्राम हेरोइन सहित काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सीआईए-1 प्रभारी एसआई पारस की अगुवाई में एएसआई संजय सिंह की टीम शाम के समय गश्त दौरान चीका रोड़ चीका के पास मौजूद थी। जहां पुलिस को सहयोगी सुत्रो से गुप्त जानकारी मिली कि खुशहाल माजरा रोड़ पर बने बंद सैलर के सामने चाय के खोखे पर वार्ड नं. 1 चीका निवासी बादल नशीला पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) बेचने का काम करता है। जिसे दबिश देकर हेरोइन सहित काबू किया जा सकता है। सतर्कता व मुस्तैदी का परिचय देते हुए पुलिस टीम द्वारा उक्त खोखे पर दबिश देकर संदिग्ध बादल उपरोक्त को काबू कर लिया गया। पुलिस सूचना उपरांत मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार बंसी लाल के समक्ष नियमानुसार ली गई तलाशी दौरान आरोपी के कब्जे में एक पॉलीथिन से 30 ग्राम हेरोइन चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना गुहला में मामला दर्ज करके मौके पर पहुंचे एएसआई कमलजीत द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा, जिससे पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है।
सीआईए-1 पुलिस द्वारा गुहला क्षेत्र से 30 ग्राम हेरोइन सहित नशा तस्कर काबू
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on किसानों ने दी चेतावनी: डल्लेवाल के आमरण अनशन के 26वें दिन बोले- अगर उन्हें उठाया तो खून-खराबा होगा..


