Sunday, June 15, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedसीएम ने आज किसानों का 133 करोड़ 55 लाख रुपए का कर्ज...

सीएम ने आज किसानों का 133 करोड़ 55 लाख रुपए का कर्ज माफ करने का ऐलान किया है..

कुरुक्षेत्र : हरियाणा के सीएम सैनी ने कुरुक्षेत्र में किसानों के लिए बड़ा ऐलान किया। सीएम ने आज किसानों का 133 करोड़ 55 लाख रुपए का कर्ज माफ करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि किसानों को पुराने बंद हो चुके ट्यूबवेलों काे दूसरी जगह लगाने पर कोई दिक्कत नहीं होगी। उन्होंने कहा कि अब सरकार प्रदेश में सभी फसलों को MSP पर खरीदेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नई-नई तकनीक से झूठ फैला कर सरकार बनाना चाहती है, लोगों को बच कर रहना है। आज की रैली के बाद 90 विधानसभा क्षेत्रों में रैली करेंगे।भाजपा के हरियाणा प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि मुख्यमंत्री ने हरियाणा के किसानों के लिए सौगात की झड़ी लगा दी है। हरियाणा ऐसा पहला राज्य होगा, जिसमें हर फसल  हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आज थानेसर अनाजमंडी में भाजपा की विजय शंखनाद रैली है। सीएम नायब सिंह सैनी. पूर्व सीएम एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता यहां मंच पर पहुंच गए हैं।मुख्यमंत्री नायब सिंह थानेसर विधानसभा रैली से पहले छटी पातशाही गुरुद्वारा पहुंचे। यहां पर श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी को माथा टेका और वाहे गुरू जी से प्रदेशवासियों के लिए सुख समृद्धि की अरदास की है।राज्यमंत्री सुभाष सुधा मौजूद थे। कुरुक्षेत्र के भाजपा सांसद नवीन जिंदल भी पहुंच गए हैं। सांसद का यहां पहुंचने पर पार्टी नेताओं की ओर से स्वागत किया गया है.बता दें कि भाजपा थानेसर की इस जनसभा से हरियाणा में विधानसभा चुनाव अभियान का श्रीगणेश करेगी। सभी 90 हलकों में रैलियां करेगी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज हमें चुनौती दे रही है, हिसाब मांगने के लिए। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments