Friday, February 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशसीमेंट कंपनी का कर्मी बनकर व्यापारी से दस लाख ठगे

सीमेंट कंपनी का कर्मी बनकर व्यापारी से दस लाख ठगे

इंडिया गौरव ब्यूरो फरीदाबाद, 18 मई  । अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी का कर्मचारी बनकर व्यापारी से दस लाख

रूपए ठगने का मामला सामने आया है। व्यापारी ने गूगल पर कंपनी की वेबसाइट सर्च कर संपर्क

नंबर लिया था। साइबर थाना बल्लभगढ़ में पुलिस ने अशोक कुमार ने रविवार को बताया कि

शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

बल्लभगढ़ में सेक्टर दो के रहने वाले अशोक कुमार नामक व्यापारी ने पुलिस को दी शिकायत में

बताया है कि उसने पिछले दिनों गूगल पर अल्ट्राटेक सीमेंट की वेबसाइट सर्च की। वेबसाइट पर

उपलब्ध एक मोबाइल नंबर से संपर्क करने पर उन्हें एक कॉल आया, जिसमें कॉलर ने खुद को कंपनी

का कर्मचारी बताते हुए सीमेंट बैग की रेट लिस्ट और कोटेशन भेजा। जिसके बाद अशोक कुमार ने

सीमेंट के 1800 बैग बुक कर दिए और बुकिंग के लिए पांच लाख 94 हजार रुपए बताए गए खाते में

भेज दिए। इसके बाद आरोपी ने ‘डायरेक्ट डीलर’ अकाउंट खोलने के नाम पर दो लाख 31 हजार रुपए

और मांग लिए। इतना ही नहीं, अंत में एक लाख 65 हजार रुपए और ऐंठ लिए। कुल मिलाकर

अशोक कुमार के खाते से आरोपी के अकाउंट में नौ लाख 90 हजार रुपए ट्रांसफर हो चुके थे। अशोक

कुमार ने बताया कि जब उसने पूरी राशि ट्रांसफर कर दी तो अगले दिन उन्होंने सीमेंट के बैग के

बारे में जानकारी लेने के उसी नंबर पर बार-बार फोन किया। लेकिन किसी ने भी उनका कॉल नही

उठाया तो उनको पता चला कि वह ठगी का शिकार हो चुके है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments