Monday, June 16, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशसीवन प्रमुख समाजसेवी सुधीर मिड्ढा व समाजसेवी भीम मेहता ने सामाजिक...

सीवन प्रमुख समाजसेवी सुधीर मिड्ढा व समाजसेवी भीम मेहता ने सामाजिक चेतना जगाई, कहा– हर व्यक्ति निभाए अपनी जिम्मेदारी..

                                      कहा : जागरूक नागरिक ही समाज की असली ताकत हैं..

इंडिया गौरव ब्यूरो राहुल सीवन 07 जून। प्रमुख समाजसेवी सुधीर मिड्ढा और प्रमुख समाजसेवी भीम मेहता ने शनिवार को सामाजिक जागरूकता अभियान के तहत अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज में व्याप्त बुराइयों और बढ़ते अपराधों पर लगाम लगाने के लिए हर नागरिक को अपनी भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि सिर्फ सरकार या प्रशासन से अपेक्षा करने की बजाय आमजन को भी स्वेच्छा से आगे आना होगा।सुधीर मिड्ढा ने कहा कि सामाजिक कुरीतियों को जड़ से खत्म करने के लिए शिक्षा, स्वच्छता और सद्भावना को अपनाना जरूरी है। वहीं, भीम मेहता ने युवाओं से अपील की कि वे नशे से दूर रहकर समाज निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएं।उन्होंने स्थानीय वार्डों में सफाई अभियान, बुजुर्गों की सेवा, आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की पढ़ाई में सहयोग और नारी सुरक्षा जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की।दोनों समाजसेवियों ने मिलकर यह संदेश दिया कि समाज तभी बदलेगा जब हर व्यक्ति स्वयं को बदलाव का हिस्सा माने।काफी लोगों ने दोनो समाजसेवियों के प्रयासों की सराहना की और कहा कि ऐसे जागरूक नागरिक ही समाज की असली ताकत हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments