इंडिया गौरव, राहुल सीवन।भाजपा के वरिष्ठ व प्रमुख नेता एवं पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर के बड़े भाई बलवंत बाजीगर ने केंद्र व हरियाणा सरकार की नीतियों की सराहना की।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व मंच पर मजबूत हुआ है।देश की सुरक्षा, अर्थव्यवस्था और विकास में अभूतपूर्व प्रगति हुई है।बलवंत बाजीगर ने मुख्यमंत्री नायब सैनी के कार्यों को भी सराहा।उन्होंने कहा कि प्रदेश में पारदर्शिता, ईमानदारी और जनहित के कार्य हो रहे हैं। हर गांव व शहर में विकास की नई गाथाएं लिखी जा रही हैं।गरीबों, किसानों और युवाओं के लिए योजनाएं प्रभावशाली रही हैं।जन-जन को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। लोगों में सरकार के प्रति विश्वास बढ़ता जा रहा है। भाजपा सरकार हर वर्ग की भलाई के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने देश को आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाया है।आज भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है।गांवों में सड़कें, शौचालय, गैस कनेक्शन और पीने के पानी की व्यवस्था सुदृढ़ हुई है।बलवंत बाजीगर ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे जन-जन तक सरकार की उपलब्धियां पहुंचाएं। देशहित में भाजपा की नीतियों को मजबूत करने के लिए सभी को साथ आना चाहिए। इस अवसर पर उनके साथ काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे।
सीवन : भाजपा सरकार की नीतियों से देश मजबूत हो रहा है: बलवंत बाजीगर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on
श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on
किसानों ने दी चेतावनी: डल्लेवाल के आमरण अनशन के 26वें दिन बोले- अगर उन्हें उठाया तो खून-खराबा होगा..
on