Sunday, June 15, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशसीवन : मोदी सरकार के 11 वर्षों ने देश में सुशासन और...

सीवन : मोदी सरकार के 11 वर्षों ने देश में सुशासन और जनकल्याण की नई मिसाल कायम की: कृष्णा कश्यप

इंडिया गौरव, राहुल सीवन 31 मई । भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे देश में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में भाजपा महिला मोर्चा सीवन मंडल की अध्यक्षा कृष्णा कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है। यह सिर्फ एक राजनीतिक यात्रा नहीं, बल्कि देश के हर वर्ग को सशक्त बनाने का संगठित प्रयास रहा है। कृष्णा कश्यप ने कहा कि इन 11 वर्षों में भाजपा सरकार ने महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से सशक्त करने का काम किया है। उज्ज्वला योजना, मातृ वंदना योजना, आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं ने घर-घर में सकारात्मक बदलाव लाया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की नीतियां नारी सशक्तिकरण की असली परिभाषा बन चुकी हैं।उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा इस विशेष अवसर पर घर-घर जाकर केंद्र सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देगा और उन महिलाओं से संपर्क करेगा जो इन योजनाओं से लाभान्वित हुई हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई इस जनसेवा यात्रा को जन-जन तक पहुंचाएं और आने वाले समय में देश को और अधिक सशक्त बनाने में अपना योगदान दें। इस अवसर पर उनके साथ कई भाजपा महिला कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments