विद्यार्थियों को जागरूक करती पुलिस टीम..
कैथल, 25 : समाज को विभिन्न मुद्दों पर एसपी राजेश कालिया के आदेशानुसार जागरूक करने के लिए चलाई जा रही मुहिम तहत थाना सीवन एसएचओ एसआई कुलदीप सिंह व महिला थाना एसएचओ एसआई वीना की टीम द्वारा सीवन स्कूल में विद्यार्थियों को महिला विरुद्ध अपराधों बारे, ट्रैफिक नियमों की पालना करने बारे, गुड टच बेड टच, डायल 112, नशा ना करने बारे व साइबर क्राइम बारे जागरूक किया गया। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा बच्चों को बताया कि ट्रैफिक नियमों की पालना ना करने कारण कई बार बड़े हादसे हो जाते है, इसलिए सभी को ट्रैफिक नियमों की पालना करनी चाहिए। इसके अतिरिक्त बताया कि आज के दौरान में साइबर क्राइम काफी बढ़ गया है। ओटीपी सहित किसी भी प्रकार की अपनी जानकारी किसी को ना दें। नशा एक सामाजिक बुराई है, इसका सेवन करना किसी भी प्रकार से हितकारी नहीं है। बच्चे इस देश व समाज का भविष्य है, बच्चो को अपनी पढ़ाई व खेलकूद में अच्छा प्रदर्शन करके राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए। बच्चे नशा ना करने बारे व साइबर क्राइम के बारे अपने पेरेंट्स व आस पड़ोस में भी जागरूक करें। किसी भी आपात स्थिति में डायल 112 पर कॉल करके मदद लें।


