Saturday, December 6, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशसी.आई.एस.के.एम.वी. कॉलेज में राष्ट्रीय स्तर की ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता आयोजित

सी.आई.एस.के.एम.वी. कॉलेज में राष्ट्रीय स्तर की ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता आयोजित

इंडिया गौरव ब्यूरो कैथल/ ढांड, 29अप्रैल : सी.आई.एस.के.एम.वी. कॉलेज, ढांड -डडवाना के कंप्यूटर विभाग एवं हिंदी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 26 अप्रैल से 28 अप्रैल को भगवान परशुराम पर आधारित एक राष्ट्रीय स्तर की ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में भगवान परशुराम के जीवन, आदर्शों तथा सांस्कृतिक धरोहर के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। इस कार्यक्रम का संचालन और समन्वय कंप्यूटर विभाग की मैडम  मंजू, मैडम सपना, मैडम रोमा तथा हिंदी विभाग की मैडम सुखविंदर और मैडम सुमन द्वारा किया गया। सभी शिक्षिकाओं ने मिलकर प्रतियोगिता को प्रभावी और सुचारू रूप से संपन्न करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रतियोगिता ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न राज्यों के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। क्विज में भगवान परशुराम के जीवनचरित्र, उनके ऐतिहासिक योगदान, धार्मिक महत्व तथा संस्कृति से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर आधारित प्रश्न शामिल किए गए थे। प्रतियोगिता के प्रारंभ में आयोजकों द्वारा भगवान परशुराम के व्यक्तित्व एवं उनके योगदान पर प्रकाश डाला गया। साथ ही छात्राओं को भारतीय संस्कृति और नैतिक मूल्यों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित भी किया गया। प्रतियोगिता के समापन पर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को ई- प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। सभी प्रतिभागियों को उनके उत्साह और ज्ञान के लिए सराहा गया। कॉलेज की प्राचार्या महोदया  डॉ संगीता शर्मा ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ न केवल विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन में सहायक होती हैं, बल्कि उन्हें अपनी जड़ों और संस्कृति से जोडऩे का भी कार्य करती हैं। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए कंप्यूटर एवं हिंदी विभाग की पूरी टीम को बधाई दी। कार्यक्रम के अंत में सभी आयोजक शिक्षिकाओं ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी इस तरह की शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के आयोजन का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments