Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedसुप्रसिद्ध गायक डॉ. श्याम शर्मा को आरकेएसडी कालेज ने दिया सम्मान

सुप्रसिद्ध गायक डॉ. श्याम शर्मा को आरकेएसडी कालेज ने दिया सम्मान

हरियाणा प्रदेश / कैथल, 2 अप्रैल । आरकेएसडी कालेज के पूर्व छात्र डॉ. श्याम शर्मा ने हरियाणा के राज्य गीत जय जय हरियाणा को आवाज प्रदान की है। इस गीत को हाल ही में हरियाणा विधानसभा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा प्रस्तुत किया गया और इसे आधिकारिक स्वीकृति प्राप्त हुई। डॉ. श्याम शर्मा देवबन गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता बलबीर शर्मा और भाई गोबिंद भी उच्च कोटि के गायक हैं और आरकेएसडी कालेज की सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़े रहे हैं। डॉ. श्याम ने वर्ष 2009-14 के दौरान आरकेएसडी कालेज से बीएससी एवं बीएड किया और बाद में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से संगीत में स्नातकोत्तर एवं डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की। कला क्षेत्र में उनकी मुख्य उपलब्धि प्रसिद्ध फिल्म दादा लख्मी में उनका गायन रहा है। इसके अलावा उनके गीत कलियुग और गंगा जी तेरे खेत में भी काफी चर्चित रहे हैं। उनकी आवाज आगामी फिल्म धावक में भी सुनने को मिलेगी। डॉ. श्याम शर्मा की इस उपलब्धि में उनके पिता बलबीर शर्मा, डॉ. बलजीत ढुल, मुनीष ठाकुर और प्रो. सेवानिवृत्त सुचिता शर्मा का विशेष योगदान रहा है। उनकी इस सफलता पर आरकेएसडी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के प्रबंधन द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया। कालेज के अध्यक्ष अश्वनी शोरेवाला, प्राचार्य डॉ. सत्यबीर सिंह महला और संपूर्ण आरकेएसडी परिवार ने डॉ. श्याम शर्मा को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments