Thursday, December 25, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedसुबह सैर पर निकलीं दो महिलाओं से जेवरात लूटे

सुबह सैर पर निकलीं दो महिलाओं से जेवरात लूटे

 मुरादनगर, 15 अप्रैल । रावली-सुराना मार्ग पर मंगलवार सुबह दो महिलाओं से तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर जेवरात लूट लिए। विरोध पर मारपीट भी की। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। गांव रावली कलां में सुभाष त्यागी परिवार सहित रहते हैं। उनकी पत्नी शशि पड़ोसी महिला लोकेश त्यागी के साथ सुबह सैर करने निकली थीं। रावली-सुराना मार्ग पर ईंट-भट्ठे के पास तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद आरोपियों ने तमंचे के बल पर दोनों महिलाओं से सोने के कुंडल और पाजेब लूट ली। लूट का विरोध करने पर महिलाओं को मारपीट कर घायल कर दिया और फरार हो गए। किसी तरह महिला अपने घर पहुंची और परिजनों को सूचना दी। एसीपी मसूरी सर्किल का कहना है कि लूट करने वाले बदमाशों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments