Saturday, December 6, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedसुल्तानपुरी में मृतक के परिजनों ने थाने में हंगामा किया, पांच पर...

सुल्तानपुरी में मृतक के परिजनों ने थाने में हंगामा किया, पांच पर हत्या का आरोप लगाया

नई दिल्ली, 01 मई  । सुल्तानपुरी इलाके में बुधवार रात शादी समारोह में शामिल होने जा

रहे 26 वर्षीय एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद मृतक के परिजनों ने

थाने पर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया। मृतक

के परिजनों ने इलाके में रहने वाले पांच युवकों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। उधर, दूसरी

तरफ आरोपियों के ही ब्लॉक के लोगों ने कुछ लोगों पर गोलीबारी करने का आरोप लगाया है।

बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि बुधवार रात करीब 9:56 बजे मंगोलपुरी

स्थित संजय गांधी अस्पताल से पुलिस को एक युवक को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। सूचना

पर अस्पताल पहुंची पुलिस को पता चला कि घायल युवक सूरज को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया

है। जानकारी के मुताबिक, सूरज और उसके परिवार वालों की सुल्तानपुरी के सी-10 ब्लॉक झुग्गी के

रहने वाले कुछ लड़कों से दुश्मनी चल रही है।

मृतक के परिजनों ने बताया कि बुधवार रात सूरज अपने दोस्त के साथ शादी समारोह में जा रहा

था। निर्मल अस्पताल के पास कुछ लोगों उसपर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर फरार हो गए। बदमाशों

के जाने के बाद दोस्त घायल सूरज को संजय गांधी अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत

घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजनों ने आरोपियों पर कार्रवाई की

मांग को लेकर थाने जाकर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।

मृतक के पिता बिंदर ने बताया कि एक माह पहले ही बेटे सूरज की शादी हुई थी। इलाके में रहने

वाले कुछ लोगों से उनके परिवार का विवाद चल रहा है। आरोपियों ने कई बार उसके घर पर

गोलीबारी भी की है। बिंदर का आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने आरोपियों पर कोई

कार्रवाई नहीं की। बुधवार रात आरोपियों ने चाकू से गोदकर सूरज की हत्या कर दी। उधर, सी-10

ब्लॉक में रहने वाले कुछ लोगों का आरोप है कि वारदात के बाद रात करीब साढ़े नौ बजे कुछ लोगों

ने ताबड़तोड़ गोलीबारी की थी। पुलिस का कहना है शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों पक्षों के

बीच इलाके में वर्चस्व को लेकर विवाद चल रहा है। घटना के पीछे की वजह जांच के बाद ही साफ हो पाएगी।

चाकू गोदकर हत्या कर दी

वहीं, हत्या की घटना के बाद सी-10 झुग्गी में रहने वाले लोगों ने कुछ हमलावरों पर गोलीबारी करने

का आरोप लगाया है। हमलावरों ने करीब एक दर्जन से अधिक गोली चलाई। हालांकि, गोलीबारी में

कोई हताहत नहीं हुआ है। स्थानीय निवासी पूजा ने बताया कि रात करीब 9:30 बजे कुछ लोग गोली

चलाते हुए सी-10 की ओर आए। रोकने पर धक्का देते हुए, बताया कि सी-10 के रहने वालों ने उनके

एक दोस्त की चाकू गोदकर हत्या कर दी है। जांच में यह भी पता चला है कि दोनों पक्षों के बीच

इलाके में वर्चस्व को लेकर विवाद चल रहा था।

आरोप, पहले भी बदमाशों ने की थी गोलीबारी

सूरज के पिता बिंदर ने बताया कि आरोपितों ने इससे पहले कई बार उनके घर पर गोली चलाई।

इसके साथ ही पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि शिकायत के बावजूद पुलिस आरोपितों पर कोई

कार्रवाई नहीं की। बुधवार रात सूरज बहू को कपड़े देकर दोस्त के साथ शादी समारोह में पूठकलां जा

रहा था। इसी दौरान आरोपितों ने उस पर हमला कर दिया।

एक महीने पहले हुई थी मृतक की शादी

सूरज के पिता बिंदर ने बताया कि एक माह पहले ही उनके बेटे सूरज की शादी हुई थी। काफी

धूमधाम से उन्होंने शादी की थी। परिवार में सबकुछ अच्छा चल रहा था। सूरज भी काभी खुश था,

लेकिन इस बीच बदमाशों ने उनके बेटे की हत्या कर दी। इस हादसे बाद से सूरज की पत्नी बेसुध है,

होश भी आता है, तो कुछ बोलने की स्थिति में नहीं है। वहीं, सूरज के माता-पिता का भी रो-रोकर बुरा हाल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments