जालंधर : प्रसिद्ध सूफी गायक हंसराज हंस की पत्नी रेशम कौर का निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं । करीब 60 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली।रेशम कौर के निधन की खबर से न केवल उनका परिवार बल्कि संगीत और राजनीतिक जगत में भी शोक की लहर है। रेशम कौर कुछ दिनों से अस्वास्थ्य चल रही थी तथा टैगोर अस्पताल में उपचाराधीन थी। रेशम कौर ब्लड शुगर ब्लड प्रेशर तथा फेफड़ों में समस्या से पीड़ित थी। बताया जा रहा है कि बुधवार दोपहर को हार्ट अटैक के चलते उनका निधन हो गया है। हंसराज हंस दिल्ली से लोकसभा सांसद रह चुके हैं।
सूफी गायक हंसराज हंस की पत्नी रेशम कौर का निधन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on किसानों ने दी चेतावनी: डल्लेवाल के आमरण अनशन के 26वें दिन बोले- अगर उन्हें उठाया तो खून-खराबा होगा..

