कहा : तिरंगा यात्रा भारतीय सैनिकों के प्रति सम्मान की यात्रा
इंडिया गौरव ब्यूरो कैथल 17 मई । भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं ढांड मार्कीट कमेटी के पूर्व चेयरमैन ईशम सिंह साकरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के बहादुर सैनिकों ने जिस साहस, निष्ठा और अनुशासन के साथ ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया वह बेहद काबिले तारीफ है। ऑपरेशन सिंदूर भारत की सुरक्षा व गौरव का प्रतीक है। समस्त हरियाणा में तिरंगा यात्रा निकाल कर सेना के पराक्रम को प्रणाम किया जा रहा है। नई अनाज मंडी ढांड में एक भेंटवार्ता में बातचीत करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष ईशम साकरा ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर पर निकाली जा रही यह तिरंगा यात्रा कोई सैन्य अभियान नहीं बल्कि सभी सामाजिक संगठनों की ओर से देशभक्ति और हमारी राष्ट्रीय गरिमा का प्रतीक भी है। भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता ने भारत के राष्ट्रीय संकल्प, सैनिकों की वीरता और भारत सरकार की दृढ़ता को विश्व पटल पर स्थापित किया है। पूर्व चेयरमैन ईशम सिंह साकरा ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा भारतीय सैनिकों के प्रति सम्मान की यात्रा है। सेना का ऑपरेशन सिंदूर हमारे स्वाभिमान, शौर्य और नए भारत का संकल्प है। इससे जहां भारतीय सेना का मनोबल बढ़ाया जा रहा है, वहीं पहलगाम और संघर्ष के दौरान वीरगति के प्राप्त हुए सैनिकों को सच्ची श्रद्धांजलि भी है। ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना के पराक्रम की शहरों और गांवों में घर-घर चर्चा हो रही है। तिरंगा यात्रा में हर वर्ग के लोगों का भारी जनसैलाब उमड़ रहा है और देश की सेना के जज्बे व शौर्य को सलाम कर रहे है। देश की सेना पर समूचे देश का गर्व है।


