Monday, June 16, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedसोनीपत में गरजे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान : पंजाब के युवाओं...

सोनीपत में गरजे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान : पंजाब के युवाओं को 43 हजार नौकरियां दी हैं।

  पंजाब के मुख्यमंत्री  मान ने कहा अब खट्टर का इंजन खटारा हो गया तो यह तीसरा इंजन ले आए…

पंजाब के मुख्यमंत्री व आप के वरिष्ठ नेता भगवंत मान ने रविवार को सोनीपत में रैली की। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए मान ने कहा कि पंजाब की जनता ने भाजपा-अकाली गठबंधन व कांग्रेस को तीन-चार मौके दिए, लेकिन पंजाब का विकास नहीं हुआ। आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल को पंजाब की जनता ने एक मौका दिया। इसी का परिणाम है कि पंजाब के युवाओं को 43 हजार नौकरियां दी हैं। किसी को शक हो तो फोन करके पूछ लो। नौकरी के नाम पर किसी से एक रुपया भी नहीं लिया गया। उन्होंने कांग्रेस व भाजपा पर जमकर जुबानी हमला किया। मान ने कहा कहा कि इन पार्टियों ने देश व प्रदेश को लूटने का काम किया है। अरविंद केजरीवाल देश के सिपाही हैं, वे जेल से नहीं डरता। सोना भट्टियों में से कुंदन बनकर निकलता है।मोदी व खट्टर के डबल इंजन पर उन्होंने कहा कि अब खट्टर का इंजन खटारा हो गया तो यह तीसरा इंजन ले आए।आम आदमी पार्टी पंजाब व दिल्ली की तर्ज पर हरियाणा का विकास करेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments