कैथल, 18 मार्च: एडीसी दीपक बाबू लाल करवा ने बताया कि भारत सरकार के नवीन एंव नवीकरणीय उर्जा मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना चलाई जा रही है। इस योजना का एक घटक मॉडल सोलर गांव है। जिसका उदे्श्य देश के प्रत्येक जिले में एक आदर्श सोलर गांव बनाना है। योजना के दिशानिर्देशों के अनुसार डीसी प्रीति की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कमेटी द्वारा पांच हजार से अधिक जनसंख्या वाले 10 गांवों का चयन किया गया है। चयनित किए गए गांवों के नाम सोंगल, किठाना, सजूमा, बालू, बात्ता, देवबन, कौल, पबनावा, भागल व खरका हैं।उन्होंने बताया कि योजना के दिशानिर्देशों अनुसार चयनित सभी गांवों को छह मास की प्रतियोगिता अवधि के दौरान जन भागीदारी को सुनिश्चित करते हुए तथा राज्य व केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ उठाते हुए सौर ऊर्जा के क्षेत्र में अधिक से अधिक कार्य करना है तथा सौर ऊर्जा उपकरणों को स्थापित करना है। प्रतियोगिता अवधि समाप्त होने के बाद सभी 10 गांवों का आंकलन जिला स्तरीय कमेटी द्वारा किया जाएगा तथा जो गांव सोलर ऊर्जा के क्षेत्र में सबसे अच्छा कार्य करेगा, उसे मॉडल सोलर गांव घोषित किया जाएगा। जिसके तहत केंद्र सरकार द्वारा उस गांव को एक करोड़ की वितीय सहायता प्रदान की जाएगी।
सौर ऊर्जा क्षेत्र में अधिक से अधिक कार्य करें ग्राम पंचायतें : एडीसी दीपक बाबूलाल करवा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on किसानों ने दी चेतावनी: डल्लेवाल के आमरण अनशन के 26वें दिन बोले- अगर उन्हें उठाया तो खून-खराबा होगा..

