Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedस्कूलों को जारी नहीं किया फरवरी का सैलरी बजट

स्कूलों को जारी नहीं किया फरवरी का सैलरी बजट



कैथल :
हरियाणा अनुसूचित जाति राजकीय अध्यापक संघ के राज्य संयोजक दलवीर राठी ने बताया कि फरवरी2025 का सैलरी बजट आज तक खंड शिक्षा अधिकारी व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कैथल द्वारा स्कूलों को जारी नहीं किया गया है जिससे सभी कर्मचारी व अध्यापक को काफी तंगी का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने लोन की किस्त भी भरनी होती है, घर का खर्चा भी चलाना होता है और होली का त्यौहार भी मनाना है। बार-बार फोन करने पर भी विभाग के कर्मचारी कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे रहे। एक्सग्रेसिया बजट लगभग 7 महीने से बकाया है जिससे कर्मचारी की विधवा व बच्चे किन कठिन परिस्थितियों में परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं। मैडिकल रिइंबरसमैंट बजट बकाया चल रहा है। प्रशासन व विभाग से पुरजोर मांग करते हैं कि बजट जल्दी से जल्दी डाला जाए जिससे कर्मचारी राहत महसूस कर सकें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments