कैथल, 24 मार्च:अवैध असला अमुनेशन रखने वाले अपराधियों की धरपकड़ के लिए एसपी राजेश कालिया के आदेशानुसार चलाई जा रही मुहिम तहत स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट द्वारा कैथल शहर क्षेत्र से एक आरोपी को .32 बोर के एक अवैध देसी कट्टे सहित काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी एसआई रमेश चंद की अगुवाई में एएसआई राममेहर सिंह, एएसआई संजय कुमार व सिपाही सौरभ कुमार की टीम शाम के समय गश्त दौरान कैथल जींद बाईपास नाका पर मौजूद थी। जहां पर पुलिस टीम को सहयोगी सुत्रो से गुप्त जानकारी मिली की गांव मटौर निवासी अमरजीत अवैध असला लिए हुए है तथा इस समय नई अनाज मंडी के पास ड्रैन पुलिया कैथल – जींद रोड़ पर किसी वाहन के इंतजार में खड़ा है । जिसे दबिश देकर अवैध असले सहित काबू किया जा सकता है। जो सूचना विश्वसनीय होने के कारण पुलिस पार्टी द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ड्रैन पुलिया कैथल – जींद रोड़ के पास से संदिग्ध अमरजीत उपरोक्त को काबू कर लिया गया। जांच दौरान आरोपी के कब्जे से .32 बोर का देसी कट्टा बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना शहर में मामला दर्ज करके स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट से मौके पर पहुंचे एएसआई संजय कुमार द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट द्वारा कैथल शहर क्षेत्र से अवैध देसी कट्टे सहित आरोपी काबू
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on किसानों ने दी चेतावनी: डल्लेवाल के आमरण अनशन के 26वें दिन बोले- अगर उन्हें उठाया तो खून-खराबा होगा..

