कैथल : आरकेएसडी कॉलेज की एनएसएस टीम द्वारा आयोजित शिविर का पांचवां दिन राजकीय प्राथमिक स्कूल खुराना में संपन्न हुआ। दिन की शुरुआत एनएसएस प्रार्थना और गीत के साथ हुई। इसके बाद सूर्य नमस्कार और योग किया गया। इस शिविर का मुख्य विषय सशक्त भारत युवा को सशक्त बनाना, भारत को सशक्त बनाना था। शिविर के पहले चरण में स्वयंसेवकों ने वाद-विवाद प्रतियोगिता में भाग लिया। दिन के मुख्य अतिथि अजय अमन यूनियन बैंक की आरकेएसडी शाखा के मैनेजर ने बैंकिंग के बारे में जानकारी सांझा की और धोखाधड़ी से बचने के लिए सुझाव दिए। दोपहर बाद स्वयं सेवकों ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर पाडला का दौरा किया। सत्र का संचालन जगदीश और पुनीत धीमान ने किया। उन्होंने छात्रों को सडक़ सुरक्षा, यातायात कानून और साइन बोर्ड के बारे में जानकारी दी और सडक़ सुरक्षा कानूनों का पालन करने की सलाह दी। डॉ. संजय गर्ग, डॉ. राजेश देशवाल और अनिता ने शिविर के दौरान सभी गतिविधियों का समन्वय किया। प्राचार्य डॉ. एसएस मेहला ने स्वयं सेवकों को शिविर से अधिक सीखने के लिए प्रोत्साहित किया।
स्वयं सेवकों ने किया ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर पाडला का दौरा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on किसानों ने दी चेतावनी: डल्लेवाल के आमरण अनशन के 26वें दिन बोले- अगर उन्हें उठाया तो खून-खराबा होगा..

