Sunday, December 7, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedस्वामी विवेकानंद ने भारतीय संस्कृति को विश्व पटल पर सम्मान दिलाया :...

स्वामी विवेकानंद ने भारतीय संस्कृति को विश्व पटल पर सम्मान दिलाया : डॉ. सुनीता गुप्ता

कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. सुनीता गुप्ता, एन.एस.एस. अधिकारी व स्वयंसेविकाएं लोहड़ी पर्व मनाते हुए.. 
न.एस.एस. इकाई 1/2 के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई…
कैथल, 13 जनवरी (विकास कुमार): चौ. ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय, ढांड डडवाना, कैथल में प्राचार्या डॉ. संगीता शर्मा के मार्ग निर्देशन में आज राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस.) इकाई 1/2 के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर लोहड़ी उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने भारतीय संस्कृति और परंपराओं के महत्व को उजागर करते हुए लोहड़ी की पवित्र अग्नि जलाकर नई ऊर्जा और उत्साह के साथ पर्व का स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष में एक विशेष शपथ समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रांगण में छात्राओं और स्टाफ सदस्य ने राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सेवा और नैतिक मूल्यों के प्रति समर्पण की शपथ ली। महाविद्यालय की कार्यवाहक प्राचार्या डॉ. सुनीता गुप्ता ने इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद के जीवन उनके आदर्शों और युवाओं के प्रति उनके प्रेरणादायक विचारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विवेकानंद ने भारतीय संस्कृति को विश्व पटल पर सम्मान दिलाया और युवाओं को अपने जीवन में अनुशासन और सच्चाई अपनाने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मीना रानी व डॉ. कमलेश ने छात्राओं को राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों से अवगत कराया और उन्हें समाजसेवा के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय के स्टाफ और छात्राओं ने इस आयोजन में बढ़-चढक़र हिस्सा लिया और इसे सफल बनाया। एन.एस.एस. इकाई की स्वयंसेविकाओं ने लोहड़ी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सामूहिक रूप से पारंपरिक गीत गाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments