हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला पंचत्व में विलीन हो गए..
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला आज पंचत्व में विलीन हो गए। उनके पैतृक गांव चौटाला में देश की बड़ी राजनीतिक हस्तियों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी चौटाला के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। उन्होंने पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।चौटाला के अंतिम दर्शन में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल. सीएम सीएम नायब सिंह सैनी.राजयसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ोली . हरियाणा पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल. पूर्व मंत्री मनप्रीत सिंह बादल.पूर्व मंत्री बिक्रमजीत सिंह मजीठिया.मंत्री महिपाल सिंह ढांडा.मंत्री कृष्ण पंवार.पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुडा.पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा. भाजपा प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया.कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान सिंह. अशोक अरोड़ा. सिरसा की कुमारी सेलजा.पूर्व मंत्री रणदीप सिंह सुरजेवाला सहित पंजाब और हरियाणा के कई नेता पहुंचे थे।


