हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि देश के विकास में मनमोहन सिंह का योगदान हमेशा अविस्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि सिंह को उनकी सादगी के लिए हमेशा याद किया जाएगा। मुख्यमंत्री सैनी ने एक्स पर पोस्ट किया मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और उनके प्रियजनों को इस कठिन समय में शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने एक्स पर लिखा पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन से बहुत दुःख हुआ। एक दूरदर्शी अर्थशास्त्री और राजनेता उन्होंने देश को अशांत समय में आगे बढ़ाया और आर्थिक लचीलेपन और विकास की नींव रखी।भारत की प्रगति में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उनके परिवार दोस्तों और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएँ। ओम शांति।
किरण चौधरी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा ॐ शांति भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं महान अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और उनके परिवार को दुख सहन करने की क्षमता प्रदान करें।
बीजेपी नेता कुलदीप बिश्नोई ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- प्रखर अर्थशास्त्री शिक्षाविद और राजनीतिज्ञ, भारत के पूर्व प्रधान मंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मनमोहन सिंह को एक महान अर्थशास्त्री और भारत में आर्थिक सुधारों का अग्रदूत बताया। एक्स पर एक पोस्ट में हुड्डा ने कहा मैं पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन की खबर से दुखी हूं।
कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने कहा डॉ. मनमोहन सिंह, सज्जन राजनीतिज्ञ और ईमानदारी और सादगी के प्रतीक अपने पीछे एक अथाह शून्य छोड़ गए हैं।
कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा ने लिखा पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन की सूचना से मन बेहद आहत है। उनका जाना पूरे देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

