हरियाणा में बदला स्कूलों का टाइम..
चंडीगढ़: हरियाणा में शिक्षा विभाग ने 15 नवंबर से स्कूलों के समय में बदलाव करने का आदेश जारी कर दिया है। स्कूल अब सुबह साढ़े 9 बजे खुलेंगे।डबल शिफ्ट में संचालित होने वाले स्कूलों के समय में भी बदलाव किया गया है।प्रदेश सरकार की ओर से यह बदलाव लगातार गिरते तापमान से बढ़ती ठंड को देखते हुए लिया गया है।राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारी और जिला शिक्षा मौलिक अधिकारियों को लागू करने के लिए भेज दिया गया है।

