कैथल : होली के नजदीक आते ही बाजार गुलजार हो गए हैं। मुख्य बाजारों से लेकर ग्रामीण बाजारों में रंग. गुलाल. पिचकारी.सहित अन्य वस्तुओं के स्टॉल सज गए है। चौक में खरीददारों भीड़ उमड़ रही है। रंगबिरंगी पिचकारियों. गुब्बारों व मुखौटों से सजी दुकानों पर अभिभावकों के साथ बच्चे अपनी-अपनी पसंद के सामान खरीद रहे हैं। बच्चों और युवाओं में क्रिकेट स्टार्स और कार्टून कैरेक्टर्स वाली पिचकारियों का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। वहीं हर्बल गुलाल की मांग भी काफी बढ़ी है।बाजार में इस बार हर्बल और ऑर्गेनिक गुलाल की भरमार है। फूलों और प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल को लोग ज्यादा पसंद कर रहे हैं। होली का असली मजा पिचकारी के बिना अधूरा माना जाता है। और बाजारों में नए डिजाइन की पिचकारियां लोगों को खूब लुभा रही हैं।
हर्बल रंग और गुलाल बन रहे हैं खरीददारों की पसंद..
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on किसानों ने दी चेतावनी: डल्लेवाल के आमरण अनशन के 26वें दिन बोले- अगर उन्हें उठाया तो खून-खराबा होगा..


