हरियाणा / कैथल, 1 अप्रैल : न्यूटन पब्लिक स्कूल कैथल में नये शैक्षणिक सत्र 2025-26 का शुभारंभ हवन यज्ञ के साथ किया गया गया। इसमें मुख्य यजमान के रूप में स्कूल के संचालक प्रवीण प्रजापति व प्रिंसिपल रेखा रानी उपस्थित रहे। विद्यालय के चेयरमैन शेर सिंह ने शैक्षणिक सत्र कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यज्ञ करना भारतीय संस्कृति का एक अहम हिस्सा रहा है। यज्ञ करने से वातावरण में शुद्धि आती है। पहले हमारे पूर्वज प्रतिदिन घर में यज्ञ करते थे। इस हवन यज्ञ में विद्यालय के सभी अध्यापकों व छात्रों ने भी अपनी आहूति डाली। इसके बाद उन्होंने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही तरक्की के रास्ते खोलती है। इसलिए शिक्षा ग्रहण करने में कोई कोताही न बरते और शिक्षा के माध्यम से अपनी मंजिल तक पहुंचे। यज्ञ के पश्चात सभी को प्रसाद वितरण किया गया। पंडित महेश नेे यज्ञ परंपरा के बारे में व भारतीय संस्कृति के बारे में बच्चों को विस्तार से बताया। कार्यक्रम के अंत में स्कूल संचालक प्रवीण प्रजापति ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया।
हवन यज्ञ के साथ न्यूटन स्कूल के शैक्षणिक सत्र का शुरूआत
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on किसानों ने दी चेतावनी: डल्लेवाल के आमरण अनशन के 26वें दिन बोले- अगर उन्हें उठाया तो खून-खराबा होगा..


